पाली

अफीम दूध के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े दो तस्कर

- पाली जिले के देवगढ़-करमाल चौराहे पर सिरियारी पुलिस ने की कार्रवाई

less than 1 minute read
Aug 15, 2021
अफीम दूध के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े दो तस्कर

पाली/सोजत। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरियारी पुलिस ने देवगढ़-करमाल चौराहे सरहद में कार्रवाई करते हुए एक किलो आठ सौ ग्राम अफीम का दूध बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त कार भी जब्त की है।

सोजत सिटी पुलिस उपअधीक्षक डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपीन शर्मा के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की इत्तला पर शनिवार को देवगढ़-करमाल चौराहे मार्ग पर अस्थायी पुलिस चैक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान पुलिसकर्मियों ने एक मारूति वैन को रुकवाया। पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। कार की तलाशी ली तो एक किलो आठ सौ ग्राम अफीम का दूध मिला। इस पर पुलिस ने अफीम का दूध व वेन जब्त कर आरोपितों को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया। इस मामले की जांच सोजतरोड थाना प्रभारी उरजाराम करेंगे।

पुलिस ने इस मामले में आरोपित मैवासा करेड़ा जिला भीलवाड़ा निवासी कैलाश गुर्जर (20) पुत्र पारस गुर्जर व कुंड का दरवाजा करेड़ा जिला भीलवाड़ा गोपाललाल (40) पुत्र सोहनलाल सुथार को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में थानाधिकारी हमीरसिंह, मुख्य आरक्षी किशनलाल, ओमप्रकाश, देवीलाल, सुभाषचंद्र, सुभाष, पवन, गोविंद, रमेश कुमार, मुकेश का सहयोग रहा।

Published on:
15 Aug 2021 05:24 pm
Also Read
View All