27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pali: जिस कार में नशे की खेप ले जा रहे थे… उसे पेट्रोल डाल तस्करों ने जलाया, जानें पूरा मामला

Drug Bust Rajasthan: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की कार्रवाई उस समय सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गई, जब पीछा कर रही टीम को देखकर तस्करों ने अपनी कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई।
2 min read
Google source verification

पाली

image

Anil Prajapat

May 09, 2026

Rajasthan Drug Trafficking Case

देसूरी नाल सड़क मार्ग पर जली हुई कार। फोटो: पत्रिका

पाली। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने शनिवार सुबह देसूरी नाल में बड़ी कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त तस्करी का पर्दाफाश किया। कार्रवाई उस समय सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गई, जब पीछा कर रही टीम को देखकर तस्करों ने अपनी कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई।

सूचना के अनुसार एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को अवैध डोडापोस्त परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद शनिवार सुबह करीब 10 बजे झीलवाड़ा से हरिओम आश्रम देसूरी की ओर आ रही संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया। टीम को देखते ही चालक ने कार मोड़ी और तेज रफ्तार में वापस झीलवाड़ा की तरफ भाग निकला।

कुछ ही सेकंड में धूं-धूं कर जलने लगी कार

नारकोटिक्स टीम ने पीछा शुरू किया तो तस्कर देसूरी नाल स्थित गजानन मंदिर के पास पहुंचा और पकड़े जाने के डर से कार पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। कुछ ही सेकंड में कार धूं-धूं कर जलने लगी।

जलती कार से डोडा पोस्त के दो कट्टे निकाले बाहर

नारकोटिक्स टीम और पुलिसकर्मियों ने जान जोखिम में डालकर जलती कार से डोडा पोस्त के दो कट्टे बाहर निकाल लिए और एक तस्कर को मौके से दबोच लिया। आग कार पूरी तरह जल गई। बाद में दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया।

देसूरी नाल मार्ग पर एक घंटे तक यातायात बाधित

घटना के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर देसूरी नाल मार्ग को हरिओम आश्रम के पास बेरिकेडिंग कर कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद यातायात दोबारा शुरू किया गया।

गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ जारी

मौके पर पाली एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के सूरजभान सिंह, देसूरी थानाधिकारी और पुलिस टीम कार्रवाई में जुटी रही। पुलिस अब गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

पाली

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग