8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pali News: 1 महीने में ही टूटा सोशल मीडिया वाला प्यार, पति ने बीच रास्ते में छोड़ा साथ, अब पीहर लौटी युवती

पाली में सोशल मीडिया पर हुआ प्यार शादी के एक महीने में टूट गया। हैदराबाद की युवती ने पाली के युवक से जोधपुर में शादी की, लेकिन ससुराल ने अपनाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि पति रास्ते में छोड़कर फरार हो गया।

2 min read
Google source verification

पाली

image

Arvind Rao

May 08, 2026

Social Media Love Fails

पाली में एक महीने में ही टूटा सोशल मीडिया वाला प्यार (फोटो-एआई)

पाली: डिजिटल जमाने के दौर में सोशल मीडिया पर पनपा प्यार एक बार फिर किसी की जिंदगी में कड़वाहट का कारण बना है। हैदराबाद की एक युवती को पाली के युवक से सोशल मीडिया पर प्यार करना और सात फेरे लेना इतना भारी पड़ा कि शादी के महज एक महीने बाद ही पति उसे बीच रास्ते में छोड़कर भाग निकला।

बता दें कि तीन दिनों तक अस्पताल में दर-दर भटकने के बाद पीड़िता अब वापस अपने पीहर लौट गई है। शादी के बाद जब युवती अपने ससुराल पहुंची, तो परिजनों ने उसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

पीड़िता का आरोप है कि पति उसे चार-पांच दिन पहले कोर्ट ले गया और धोखे से कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद 28 अप्रैल को पति ने उसे हैदराबाद में मां से मिलवाने का झांसा दिया और ट्रेन में बैठा लिया, लेकिन रास्ते में ही उसे चकमा देकर फरार हो गया।

अब पीहर की राह

गुरुवार सुबह युवती बिना बताए सखी सेंटर से निकल गई। सखी सेंटर प्रबंधक देवी बामणिया ने बताया कि जब युवती से फोन पर संपर्क किया तो उसने बताया कि वह अब कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती और अपने पीहर हैदराबाद लौट रही है।

दो साल की दोस्ती, फिर जोधपुर में रचाया विवाह

जानकारी के अनुसार, हैदराबाद निवासी 27 वर्षीय पीड़िता (तलाकशुदा) अपनी मां के साथ रहकर मजदूरी करती थी। करीब दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए उसकी जान-पहचान पाली निवासी 30 वर्षीय एक युवक से हुई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और युवक ने उसे शादी का भरोसा देकर पाली बुला लिया। इसके बाद दोनों ने जोधपुर जाकर विवाह कर लिया।

अस्पताल में काटी रातें, सखी सेंटर ने बढ़ाया हाथ

पति के अचानक गायब होने से घबराई युवती किसी तरह वापस पाली पहुंची और तीन दिनों तक बांगड़ चिकित्सालय परिसर में भटकती रही। वहां तैनात गार्ड की नजर जब उस पर पड़ी, तो उसने मानवता दिखाते हुए युवती को 'सखी सेंटर' पहुंचाया। युवती ने कोतवाली थाने में परिवाद भी दिया है।