पाली

नागौर: अज्ञात वाहन की टक्कर से टैम्पो पलटा, युवक की मौत, एक घायल

पिंडवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग-162 पर सरदारपुरा गांव के निकट शुक्रवार सुबह एक थ्री-व्हीलर टैम्पो को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में टैम्पो पलट गया, जिससे उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई
less than 1 minute read
• •
Jul 18, 2026
Rajasthan

सोजत (पाली) @ पत्रिका. ब्यावर - पिंडवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग-162 पर सरदारपुरा गांव के निकट शुक्रवार सुबह एक थ्री-व्हीलर टैम्पो को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में टैम्पो पलट गया, जिससे उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का सोजत जिला अस्पताल में उपचार जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी।

सहायक उपनिरीक्षक बींजाराम देवासी ने बताया कि टैम्पो नागौर जिले के जसनगर से अहमदाबाद जा रहा था। उसमें डेगाना थाना क्षेत्र के सारडा निवासी प्रवीण रैगर (20) और उसका साथी अर्जुन सवार थे। टैम्पो में घरेलू सामान रखा था। सरदारपुरा के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टैम्पो को टक्कर मार दी, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया।

दोनों घायलों को तत्काल सोजत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रवीण को मृत घोषित कर दिया। अर्जुन का उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि मृतक का परिवार रोजगार के सिलसिले में अहमदाबाद में रहता है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Updated on:
18 Jul 2026 03:24 pm
Published on:
18 Jul 2026 06:00 am