पाली

VIDEO : सावन का दूसरा सोमवार : भोलेनाथ के दरबार में लगी भक्तों की भीड़, पूजन कर खुशहाली की कामना की

पाली शहर सहित जिले भर में श्रावण के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं ने किया शिवाभिषेक

less than 1 minute read
Jul 21, 2025
पाली शहर में सावन के दूसरे सोमवार पर सोमनाथ मंदिर में जला​भिषेक करते व दर्शनार्थ कतार में खड़े श्रद्धालु।

Second Monday of Sawan 2025 : पाली। श्रावण के दूसरे सोमवार को जिले में महादेव का जयकारा गूंजा। शिव भक्तों ने भाल पर त्रिपुण लगाकर घरों व शिवालयाें में महादेव का पूजन कर खुशहाली की कामना की। शिव पंचाक्षर के साथ रुद्राष्टाध्यायी के मंत्रों की ध्वनि संग शिव भक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध, घी, गन्ने का रस सहित विभिन्न औषधियों को अर्पित कर शीश नवाया।

महादेव को रिझाने के लिए शिव भक्त भोर होते ही पूजन की थाली हाथ में लेकर ओम नम: शिवाय का जाप करते हुए शिवालयों में पहुंचे। सोमनाथ महादेव मंदिर में पुजारी कमलेश डी. रावल ने महादेव का जोधपुर, पुष्कर आदि से मंगवाए फूलों से श्रृंगार किया। मंदिर में सुरेश पुरी, यश पुरी के साथ श्रद्धालुओं ने अभिषेक कर विश्वकल्याण की कामना की।

परशुराम महादेव के किए दर्शन

परशुराम महादेव के दरबार में हजारों श्रद्धालु शीश नवाकर मंगल कामना की। श्रद्धालुओं ने व्रत व उपवास रखकर महादेव की आराधना की। कई लोगों ने घरों में ही महादेव का अभिषेक किया। भैरूघाट जलदाय विभाग कार्यालय में राजेश व्यास सहित अधिकारियों ने महादेव की स्तुति कर शीश नवाया। महादेव को बिल्व पत्र, विजया, धतूरा, आक के सफेद पुष्प आदि अर्पित किए।

शिवालयों में लगी कतार

शहर के निहालेश्वर, ओकारेश्वर, नंदेश्वर, पातालेश्वर, मंडलेश्वर, रत्नेश्वर, शिवेश्वर, रामेश्ववर, रुद्राक्ष महादेव के साथ हाउसिंग बोर्ड, नया हाउसिंग बोर्ड, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर जवाहर नगर, राजेन्द्र नगर, नया गांव, रजत विहार, रजत नगर, सिंधी कॉलोनी, व्यंक्टेश मार्ग, सिरे घाट, जवाहर नगर, आनन्द नगर, प्रताप नगर, टैगोर नगर, केशव नगर सहित सभी क्षेत्र के शिवालयों में शिव पूजन किया। सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगी।

Published on:
21 Jul 2025 06:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर