पाली

इन सूचियों में लोगों ने जुड़वाए अपने नाम, शुद्धीकरण के भरवाए प्रपत्र

- जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण
2 min read
Jan 21, 2019
Voters in twisted names in polling lists
इन सूचियों में लोगों ने जुड़वाए अपने नाम, शुद्धीकरण के भरवाए प्रपत्र

मारवाड़ जंक्शन। जिला कलक्टर दिनेशचंद्र जैन ने क्षेत्र के कई बीएलओ बूथ का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी अश्विनी के पंवार ने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र के जाडऩ, खारड़ी, खारची, दुदौड़, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत भवन बूथ सहित कई बूथों का निरीक्षण किया और सभी बीएलओ को गंभीरता से लक्ष्य पूर्ण करने को कहा।

मारवाड़ जंक्शन में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ी स्कूल भवन में भाग संख्या 17 व 18 के बीएलओ महेश जवड़ा, रमेश कुमार की मौजूदगी में मारवाड़ वार्डपंच संघ के अध्यक्ष नगेन्द्रसिंह गुर्जर ने मतदाता सूची का निरीक्षण कर 20 नए मतदाताओं के नाम जुड़वाए।

रानी। मतदान सूचियों के पुनरीक्षण के लिए रानी पालिका क्षेत्र में वार्ड सभाओं का आयोजन किया गया। अधिशासी अधिकारी जगदीश खीचड़ ने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, पतासी बाई गोदावरी बाई राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, राजकीय उच्च बालिका माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतदाता सूचियों में संशोधन किया गया।

घाणेराव। कस्बे के पांच मतदान बूथों पर मतदाता सूचियों में नाम जोड़े व हटाए गए। देसूरी एसडीएम हंसमुख मेघवाल व तहसीलदार इवरलाल खटीक ने बुथों का जायजा लिया। बुथ लेवर अधिकारी रफीक मोहम्मद, नारायणलाल, शैतानसिंह देवड़ा, रूपाराम मेघवाल, भैरूलाल ने नाम जोडऩे व हटाने के साथ संशोधन के प्रपत्र भरवाए।

मदाताओं का कराया पंजीकरण
देवली कलां। नेहरू युवा केन्द्र सोजत ब्लॉक के युवा मण्डलों के सहयोग से युवाओं के मतदाता पंजीयन कराए गए। गोविन्द दवे खोखरा ने बताया कि बीएलओ खोखरा रामचन्द्र देवड़ा और भगाराम जाट के सहयोग से नए मतदाओं के नाम जुड़वाने के लिए प्रपत्र भरवाए गए। नाम शुद्धीकरण के साथ अन्य कार्य भी करवाए गए। इसमें खोखरा युवा मण्डल के गंगासिंह राठौड़ खोखरा, सुरेश मेगवाल, भगीरथ, किशन जाट, सिकन्दर यशपाल, दिनेश उज्जवल, आजाद युवा मण्डल के विनोद शर्मा, शरीफ मोह मद, भगतसिंह युवा मण्डल के ओमप्रकाश, सोहनलाल, मालाराम, महेन्द्र देवासी, मामावास युवा मण्डल के भीकाराम देवासी, बासनी भदावता मण्डल के देवेन्द्र के साथ कई लोगों ने सहयोग किया।

देवली कला। राष्ट्रीय मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विशेष मतदाता पुनरीक्षण शिविर देवली कलां के राजकीय आदर्श विद्यालय में बूथ केन्द्रों पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष राकेश वैश्णव ने बताया कि मण्डल अध्य्क्ष कमलेश बोहरा के निर्देश पर भाजपा के विशेष कार्यक्रम के तहत शिविर में कार्यकर्ताओं ने युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाए। सुपरवाइजर रामेश्वर चौहान, बीएलओ महेंद्र कमेडिया, मुकेशकुमार सूचक, सुरेश कुमार, खेताराम कुमावत, उपसरपंच केशाराम सीरवी, राकेश वैष्णव, गोपाल शर्मा, मल्लाराम सीरवी, संदीप आदि मौजूद रहे।

Published on:
21 Jan 2019 04:56 pm