पाली

मौसम अलर्ट: अगले 48 घंटे चलेगी तेज आंधी फिर होगी बारिश, IMD ने जारी किया Orange Alert

Weather Forecast Report: मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक आरएस शर्मा ने बताया कि राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है और तापमान 45 के पार पहुंच गया है। इसी बीच एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आया है। इसके चलते शेखावाटी और बीकानेर संभाग में आंधी और बारिश का दौर चल सकता है।

2 min read
May 14, 2023
Rajasthan Weather Dust-Rain Alert

Imd weather forecast मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक आरएस शर्मा ने बताया कि राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है और तापमान 45 के पार पहुंच गया है। इसी बीच एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आया है। इसके चलते शेखावाटी और बीकानेर संभाग में आंधी और बारिश का दौर चल सकता है। इसके चलते अगले दो दिन तक तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होगी और शाम के समय लू से निजात मिलेगी। उधर, दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सोमवार को सक्रिय होगा, जिसका असर 17 मई तक रह सकता है। ऐसे में अगले चार से पांच दिन तक राजस्थान के कुछ संभाग में लू से राहत मिलने की उम्मीद है। एक सप्ताह के भीतर दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क नहीं रहेगा।
यह भी पढ़ें : अगले 48 घंटे खतरनाक ! मौसम विभाग का ALERT जारी
प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी में शनिवार को पाली भट्टी की मानिंद तपा। तापमापी में पारा इस साल पहली बार 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 28.8 डिग्री दर्ज किया गया। लोगों को दिन के साथ रात में भी राहत नहीं मिली। इधर, मौसम विभाग ने राहत भरा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो झुंझुनूं, सीकर, चूरू, नागौर, जयपुर, टोंक, बीकानेर, जैसलमेर व अलवर व आसपास के क्षेत्रों में किसी भी समय मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होगी।
यह भी पढ़ें : अगले 2-3 घंटे में यहां-यहां आएगी तेज आंधी, ALERT हुआ जारी
चलेंगी धूल भरी आंधी
पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू होते ही रविवार से 16 मई के बीच राजस्थान के कई जिलों में धूल भरी आंधियों का दौर चलेगा। मौसम विभाग की माने तो 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती हैं। उधर, कुछ जिलों में हल्की बारिश भी दर्ज होगी। यह भी संभावना जताई जा रही है कि 18 मई तक मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। इसके बाद गर्मी फिर से रंगत में आएगी। बता दें कि मई के अंत में नौतपा शुरू होगा और उस दौरान रेकॉर्ड तोड़ गर्मी की संभावना जताई जा रही है।

Updated on:
14 May 2023 11:03 am
Published on:
14 May 2023 11:01 am
Also Read
View All

अगली खबर