8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Forecast Report: अगले 48 घंटे खतरनाक ! मौसम विभाग का ALERT जारी

Heatwave Alert For Rajasthan: 45 डिग्री को क्रॉस करेगा तापमान जयपुर। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान गुरुवार को और अधिक शक्तिशाली हो गया। इसका असर राज्य पर भी दिखा। तूफान के प्रभाव से पश्चिमी हवा का सिस्टम प्रबल हो गया और भीषण गर्मी पड़ी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 12 May 2023, 9:41 AM IST

weather department alert

today weather And Temperature: 45 डिग्री को क्रॉस करेगा जयपुर का तापमान। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान (Cyclone Mocha) गुरुवार को और अधिक शक्तिशाली हो गया। इसका असर राज्य पर भी दिखा। तूफान के प्रभाव से पश्चिमी हवा (Western Disturbance) का सिस्टम प्रबल हो गया और भीषण गर्मी पड़ी। आसमां से अंगारे बरसने के कारण सड़क मार्ग और रेल की पटरियों पर मृग मरीचिका प्रभाव नजर आने लगा।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में बने सिस्टम के कारण चलेगा हीटवेव का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया ALERT
मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार शुक्रवार को मोचा और अधिक प्रभावी होगा। इसके प्रभाव से जोधपुर और बीकानेर संभाग में लू चलने की प्रबल आशंका है। इस सीजन में यह पहला मौका होगा, जब प्रदेश हीटवेव की चपेट में आएगा। मौसम केंद्र ने अगले 48 घंटे लोगों को लू से बचने की चेतावनी दी है। इस दौरान तापमान 45 डिग्री को पार करने का पूर्वानुमान है। शनिवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे धूल भरी हवा अथवा आंधी आएगी। इस दौरान कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ छींटे भी गिर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : यहां-यहां रेतीले तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, 50 किलोमीटर की गति से आएगी आंधी
45 डिग्री के नजदीक पहुंचा पारा
तेज गर्मी के कारण तापमान में भी एकदम से छलांग लगाई है। कुछ स्थानों पर पारा 45 डिग्री के आस-पास पहुंच गया। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं जैसलमेर में 44.1, जालोर में 44, फलौदी में 43.6, बीकानेर व टोंक में 43.5, जोधपुर में 43.3, चूरू में 43.2 व कोटा में 43 डिग्री पर तापमान पहुंच गया।