8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather News: पाकिस्तान में बने सिस्टम के कारण चलेगा हीटवेव का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया ALERT

Heat wave In Rajasthan: प्रदेश में गर्मी अपने पूरे परवान पर है। तीन-चार दिन से तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। अगले 2-3 दिन में पारे में और बढ़ोतरी होगी। मंगलवार सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख रहे। दिनभर गर्म हवा की वजह से लोग परेशान रहे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 10 May 2023, 10:16 AM IST

photo1683693088.jpeg

Heat wave In Rajasthan: जयपुर. प्रदेश में गर्मी अपने पूरे परवान पर है। तीन-चार दिन से तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। अगले 2-3 दिन में पारे में और बढ़ोतरी होगी। मंगलवार सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख रहे। दिनभर गर्म हवा की वजह से लोग परेशान रहे। शाम पांच बजे तक भी चिलचिलाती धूप की चुभन महसूस की गई। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान बांसवाड़ा में 44 डिग्री दर्ज किया गया। बांसवाड़ा के अलावा बाड़मेर- में अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज रहा। वहीं जयपुर में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रहा।

यह भी पढ़ें : अब बंगाल की खाड़ी से उठेगा तूफान, आने वाले दिनों में होने वाला है ऐसा, मौसम विभाग ने दिए संकेत

यहां पारा 41 से अधिक
बांसवाड़ा--44.0
फलौदी--41.8
बाड़मेर--43.0
डूंगरपुर--41.8
जैसलमेर--42.3
जालोर--42.3
टोंक--41.7
सिरोही--41.0

यह भी पढ़ें : राजस्थान में टूटा पिछले 11 सालों का रेकॉर्ड, पहली बार सबसे ठंडा रहा अप्रेल

पाकिस्तान में बनेगा एंटी साइक्लोनिक सिस्टम
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 12 और 13 की दोपहर राजस्थान में तापमान में अधिक वृद्धि होगी। अब रात के तापमान में भी तेजी होने लगी है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवाती तूफान मोचा का असर राजस्थान में नहीं दिखेगा। इस दौरान राज्य में पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ने लगेगा। हालांकि पाकिस्तान की तरफ जल्द एक एंटी साइक्लोनिक सिस्टम बनेगा, जिससे गर्मी के तेवर और तेज होंगे।