पाली

Weather Update : मौसम पर बड़ा अपडेट, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही बढ़ी सर्दी, आज इन दो संभागों में बारिश का ALERT

Rajasthan Weather Update :पश्चिमी विक्षोभ से पाली जिले के देसूरी में रविवार सुबह आठ बजे तक गुजरे 24 घंटे में सबसे अधिक बरसात 8 मिमी दर्ज की गई। वहीं जवाई बांध क्षेत्र में 6 एमएम बरसात दर्ज की गई। बादलों के छंटने के बाद सर्दी का अहसास बढ़ गया।
2 min read
Mar 04, 2024
weather_news_.jpg


Rajasthan Weather Update :पश्चिमी विक्षोभ से पाली जिले के देसूरी में रविवार सुबह आठ बजे तक गुजरे 24 घंटे में सबसे अधिक बरसात 8 मिमी दर्ज की गई। वहीं जवाई बांध क्षेत्र में 6 एमएम बरसात दर्ज की गई। बादलों के छंटने के बाद सर्दी का अहसास बढ़ गया। सर्द हवा ने बदन को भेद दिया। लोग पूरे दिन ठिठुरते रहे। न्यूतनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया। वह 27 डिग्री सेल्सियस ही रहा। उधर, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण सबसे अधिक बरसात पाली संभाग के सिरोही जिले के रेवदर में 23 मिमी दर्ज की गई। सिरोही के पिण्डवाड़ा में 11, आबूरोड में 10, माउंट आबू में 6, सिरोही में 4, शिवगंज में 3 तथा सांचौर में 11 एमएम बरसात दर्ज की गई।

तापमान में आ सकती है गिरावट
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में आने वाले तीन दिन में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। ऐसा होने पर सर्दी का अहसास बढ़ सकता है। राज्य के अधिकांश भागों में सोमवार को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि कोटा व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहने और केवल बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके बाद आने वाले 4-5 दिन तक मौसम शुष्क रही रहने की आशंका है।

बरसात से इसबगोल की फसल में 50 प्रतिशत तक नुकसान
पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बेमौसम बरसात से किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। जिले के देसूरी, रानी, बाली, सुमेरपुर व जैतारण में फसलों में खराबा हुआ। खेतों में खड़ी फसल के साथ ही खलिहानों में रखी फसल भीग गई।

Updated on:
04 Mar 2024 07:48 am
Published on:
04 Mar 2024 07:48 am