पाली

पत्नी ने साथ चलने से मना किया तो तोड़ा पैर, बचाव में आए सास-ससुर को भी पीटा

रोहट थाना क्षेत्र के दूदिया गांव में अपनी पत्नी को लेने आए पति ने अपनी पत्नी के साथ लोहे के सरिए से हमला कर उसका पैर तोड़ दिया।
less than 1 minute read
Nov 22, 2025
Feature image

पाली। रोहट थाना क्षेत्र के दूदिया गांव में अपनी पत्नी को लेने आए पति ने अपनी पत्नी के साथ लोहे के सरिए से हमला कर उसका पैर तोड़ दिया। बीच बचाव में आए सास-ससुर को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला को बांगड़ अस्पताल लाया गया।

पुलिस ने बताया कि दूदिया निवासी सीता पत्नी देवाराम ने रिपोर्ट दी कि उसकी पुत्री मुन्नी देवी (26) की शादी करीब तीन साल पहले सोजत निवासी अनोपराम से हुई थी। दो महीने पहले मुन्नी देवी से मारपीट कर उसके पति अनोपराम ने पीहर भेज दिया।

अब अनोपराम पत्नी को लेने आया तो मुन्नी ने साथ चलने से मना कर दिया जिससे पति नाराज हो गया और घर में रखे लोहे के सरिए से पत्नी पर कई वार कर दिए, जिससे उसका पैर टूट गया।

चीख-पुकार सुनकर पहुंची महिला के माता-पिता ने बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपी दामाद ने उनसे मारपीट की। घायल मुन्नी देवी को परिजन बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मुन्नी देवी की मां सीता देवी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया।

Updated on:
22 Nov 2025 04:34 pm
Published on:
22 Nov 2025 04:34 pm