पाली

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर घिनौनी घटना को दे दिया अंजाम, सूनकर आप भी रह जाएंगे ‘दंग’

-चार दिन पूर्व मिला था सिर कटा शव-पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी पत्नी व पाली निवासी प्रेमी
2 min read
Dec 17, 2018
Wife murdered husband with lover
महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर घिनौनी घटना को दे दिया अंजाम, सूनकर आप भी रह जाएंगे ‘दंग’

पाली/बरून्दनी। भीलवाड़ा-कोटा सडक़ मार्ग स्थित कुड़ी गांव के समीप विश्रांति गृह में चार दिन पूर्व मिले सिर कटे मिले शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली। प्रकरण में मृतक की पत्नी जसोदा ही कातिल निकली। उसने प्रेम प्रसंग के चलते अपने प्रेमी पाली जिले के मोहराई निवासी राकेश की मदद से पति तलाम जिले के माधोपुर निवासी मिठू सिंह (40) की हत्या कर शव सडक़ किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी ने बताया कि भीलवाड़ा-कोटा मार्ग पर कुड़ी गांव के समीप विश्रांति गृह में चार दिन पहले एक व्यक्ति का सिर कटा शव मिला था। पुलिस ने शव की पहचान बाद में रतलाम जिले के माधोपुर निवासी मिठू सिंह (40) पुत्र भुवान सिंह के रूप में की। मृतक के भाई भैरूलाल गुर्जर की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। घटना के बाद से लापता मृतक की पत्नी जसोदा शक के दायरे में आ गई। पुलिस ने शनिवार को तलाश कर उससे पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने प्रेमी पाली जिले के मोहराई निवासी राकेश पुत्र गोकलराम बावरी के साथ मिलकर हत्या करना कबूल किया। इस पर पुलिस ने जसोदा के साथ राकेश को भी गिरफ्तार कर लिया।

साजिश रची, फिर एमपी से पाली पहुंचीं आरोपी महिला
जसोदा ने बताया कि राकेश के संग संबंधों में उसका पति मीठू रोड़ा बना हुआ था। ऐसे में उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। जसोदा पति को भरोसे में लेकर मध्यप्रदेश से राजस्थान आई। दोनों पहले पारोली के समीप एक ठेकेदार के यहां बजरी भरवाने का काम करते थे। यही राकेश से उसकी जान पहचान हुई थी। योजना के मुताबिक वो वापस आए यही आए और रात में वहां सो गए। मौका देखकर लकड़ी के धारदार खूंट से पति का दोनों ने मिलकर गला रेत दिया। पति ने वहीं दम तोड़ दिया। हत्या के बाद जशोदा अपने पीहर मध्यप्रदेश चली गई।

Updated on:
17 Dec 2018 01:30 pm
Published on:
17 Dec 2018 11:58 am