पाली

अस्पताल में ड्रेसिंग करवाने आई महिला के साथ चिकित्साकर्मी ने की हदें पार, कर डाला ऐसा काम

चिकित्साकर्मी ने शर्मनाक काम कर दिया। जिसके बाद चिकित्साकर्मी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है...
2 min read
May 19, 2019
rape

पाली।

जिले के सोजत रोड थाना क्षेत्र के मुसालिया अस्पताल में ड्रेसिंग करवाने आई एक महिला मरीज के साथ चिकित्साकर्मी ने शर्मनाक काम कर दिया। जिसके बाद चिकित्साकर्मी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सोजत रोड थानाधिकारी सुरेन्द्र कुमार दुगस्तावा के अनुसार बगड़ी नगर निवासी निसार मोहम्मद मुसालिया अस्पताल में एनआरएचएम के तहत संविदा पर लगा हुआ है। गत १५ मई को एक विवाहिता चोट लगने पर वहां ड्रेसिंग करवाने आई थी, उस समय निसार मोहम्मद ने अपनी हदें पार कर दी और उससे छेड़छाड़ कर डाली। तब महिला चुप रही। रविवार को महिला फिर से ड्रेसिंग करवाने अस्पताल पहुंची, इस दौरान भी निसार मोहम्मद ने उससे छेड़छाड़ की। इसके बाद विवाहिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर निसार मोहम्मद के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और जांच में जुट गई है।

वहीं जोधपुर जिले के मतोड़ा थानान्तर्गत पल्ली फांटा पर निजी बस के मालिक व चालक को लाठियों से पीटने वाले नकाबपोश युवकों का रविवार को भी सुराग नहीं लग पाया। मतोड़ा थाना पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। हमले के वीडियो रविवार को वायरल हो गए। जिसमें नकाबपोश युवक बस मालिक को लाठी-डण्डों से पीट रहे हैं। विष्णुनगर भाखरी निवासी भजनाराम पुत्र बुधाराम बिश्नोई ने बताया कि वह शनिवार को यात्रियों से भरी बस लेकर जोधपुर से लोहावट रवाना हुआ। दोपहर डेढ़ बजे वह पल्ली फांटा पहुंचा था, जहां एसयूवी ने बस रुकवाई। उसमें से आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश युवक बाहर निकले और बस मालिक भजनाराम को घसीटकर नीचे उतारा। फिर उसे लाठी व डण्डों से पीटना शुरू कर दिया। इससे यात्रियों में खौफ व्याप्त हो गया और वे चिल्लाने लगे। आरोपियों ने चालक सोमराज को भी नीचे उतारा और मारपीट कर बस की चाबी छीन ली। लाठी-डण्डों से बस के कांच भी फोड़े। इस बीच, वहां मौजदू यात्रियों ने बीच-बचाव कर बस मालिक को छुड़ाया। तब आरोपी वहां से भाग निकले।

Published on:
19 May 2019 11:41 pm