
लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव में 25 नवम्बर को जिले की छह विधानसभा सीटों पर अलग-अलग अंदाज में मतदाता मताधिकार का उपयोग करने पहुंचेंगे। मतदाताओं की तरह ही मतदान बूथों का भी अलग अंदाज होगा। किसी बूथ पर सिर्फ महिला तो किसी पर सिर्फ दिव्यांग मतदानकर्मी होंगे। महिला बूथों का रंग भी सामान्य से अलग होगा। इन बूथों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया जाएगा। दिव्यांग भी सामान्य लोगों से कम नहीं बताया जाएगा। वहीं जिले की हर विधानसभा में 8-8 बूथ पर सिर्फ युवा मतदान कराएंगे।
इन बूथों पर होगी सिर्फ महिलाएं
जैतारण विधानसभा: राउमावि (मध्य भाग) बांझाकुड़ी, राउमावि (बायां भाग) तालकिया, राउमावि (दायां भाग) खिनावड़ी, राउमावि (बायां भाग) आगेवा, राउमावि भाकरवास, राउमावि (मध्य भाग) बिराटिया खुर्द, राउमावि सराधना, राउमावि (बायां भाग) सेन्दड़ा।
सोजत विधानसभा: राउमावि (बायां भाग) मगरिया बेरा, राउमावि (दायां भाग) मगरिया बेरा, राबाउमावि दायां भाग, मध्य भाग व दायां भाग सोजत, राउमावि नम्बर एक (दायां भाग) सोजत, राउमावि (दायां भाग) सियाट, राउमावि (दायां भाग) सोजत रोड।
पाली विधानसभा: चीमाबाई संचेती राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (दायां भाग) पैकेज कॉलोनी, गणेश विद्या मंदिर उमावि (दायां भाग) रजत नगर, भूरीबाई सोलंकी बाल निकेतन (दायां भाग) बापू नगर, डॉ.एमएस लोढ़ा राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (बायां भाग) जोधपुरिया वास की बारी, राउप्रावि (कमरा नम्बर 5) सिंधी कॉलोनी, भारतीय बाल निकेतन उमावि गुरु नगर, भारतीय विद्या मंदिर उमावि (मध्य भाग) रामनगर, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (बायां भाग) मंडिया रोड।
मारवाड़ जंक्शन विधानसभा: नगर पालिका भवन मारवाड़ जंक्शन, राउमावि (दायां भाग) मारवाड़ जंक्शन, राउप्रावि गोदावास, राउप्रावि भगवानपुरा, राउप्रावि दूदवड़, महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छोटी रानी, राबाउप्रावि बिजोवा, पार्श्वनाथ उमावि (बायां भाग) वरकाणा।
बाली विधानसभा: महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कमरा नम्बर दो खुडाला, पार्श्वनाथ उम्मेद उमावि (मध्य भाग) फालना स्टेशन, अतियाबाई पुखराज राउप्रावि नम्बर दो बाली, सुंदरबाई गणेशमल राबाउमावि (दायां भाग) बाली, सेठ फुटरमल हिम्मतमल राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नम्बर एक (दायां भाग) सादड़ी, घांची हंजाबाई कुपाजी राउमावि नम्बर दो (बायां भाग) सादड़ी, राउमावि नया भवन कमरा नम्बर 17 सादड़ी, राउप्रावि (बायां भाग) इन्द्रा कॉलोनी फालना।
सुमेरपुर विधानसभा: राजकीय कन्या महाविद्यालय कमरा नम्बर दो तखतगढ़, संघवी केसरी राउमावि मध्य भाग व बायां भाग तखतगढ़, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नम्बर एक मध्यम भाग तखतगढ़, राउप्रावि (दायां भाग) जाखा नगर सुमेरपुर, राउप्रावि नम्बर दो सुमेरपुर, कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (दायां भाग) सुमेरपुर, राबाउमावि कमरा नम्बर पांच सुमेरपुर
पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग) मतदान केन्द्र
जैतारण विधानसभा में राउप्रावि जनासनी आगेवा, सोजत में राउमावि नेहड़ा बेरा (बायां भाग्र), पाली में जगदम्बा उच्च माध्यमिक विद्यालय चारभुजा नगर पुनायता रोड, मारवाड़ जंक्शन में राउप्रावि सुगालिया, बाली में महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (मध्य भाग) खुडाला, सुमेरपुर विधानसभा में राउमावि कमरा नम्बर 36 सुमेरपुर।