पाली

अब बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नारों को करेंगे सफल, मनाएंगे बालिका जन्मोत्सव, स्कूल में बेटी होगी शाला प्रतिनिधि

-कार्यशाला में बेटियों को आगे बढ़ाने पर चर्चा
less than 1 minute read
May 15, 2019
Workshop on Beti Bachao-Beti padhon in Pali
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नारों को करेंगे सफल, मनाएंगे बालिका जन्मोत्सव, अब स्कूल में बेटी होगी शाला प्रतिनिधि

पाली। Beti Bachao-Beti padhon योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर गठित टास्क फोर्स की द्वितीय कार्यशाला जिला कलक्टर दिनेश चंद जैन की अध्यक्षता में कलक्टर सभागार में हुई। इस मौके जिला कलक्टर जैन ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आगामी दिनों में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम चलाने होंगे, ताकि बालिका जन्मदर में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि जिलास्तर पर बालिका जन्मोत्सव मनाया जाए, जिसकी प्रभावी रूप से मानिटरिंग हो। लिंगाानुपात के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर गुड्डा-गुड्डी बोर्ड लगाया जाएगा। जिले में ऐसी ग्राम पंचायत जिसमें बाल लिंगानुपात सर्वाधिक हो, उसको जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

अभियान के राज्य समन्वयक डॉ. जगदीश प्रसाद ने कहा कि इसके सफल क्रियान्वयन के लिए शिक्षा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, पुलिस विभाग से एक मास्टर ट्रेनर की नियुक्ति की जाएगी।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यवाहक उपनिदेशक भाागीरथ चौधरी ने कहा कि जिलास्तर पर त्रैमासिक आधार पर विगत तीन माह में जन्मी बेटियों का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक जगदीशचन्द्र राठौड़ ने कहा कि राजकीय एवं निजी माध्यमिक विद्यालयों से एक बालिका को शाला प्रतिनिधि के रूप में चयन किया जाएगा। कार्यक्रम में पुलिस उप अधीक्षक कल्पना, नर्सिंग प्रशिक्षण केन्द्र के प्रधानाचार्य के.सी. सैनी, दिलीप कर्मचंदानी, डॉ. केएम शर्मा, संतोष माहेश्वरी सहित कई जने उपस्थित रहे।

Updated on:
15 May 2019 01:26 pm
Published on:
15 May 2019 01:25 pm