पाली

World No Tobacco Day : अ​धिकारियों, कर्मचारियों व जनप्रतिनि​धियों की शपथ, नहीं खाएंगे तम्बाकू

तम्बाकू निषेध दिवस पर नगर परिषद सभागार में आयाेजित किया गया कार्यक्रम, आमजन की भागीदारी नगण्य

2 min read
May 31, 2022
World No Tobacco Day : अ​धिकारियों, कर्मचारियों व जनप्रतिनि​धियों की शपथ, नहीं खाएंगे तम्बाकू

World No Tobacco Day 2022 : पाली। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मंगलवार को नगर परिषद सभागार में आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों, सरकारी कार्मिकों के अलावा जन सहभागिता नगण्य रही। तम्बाकू मुक्ति के लिए चल रहे अभियान का प्रभाव भी नजर नहीं आया।

कार्यक्रम में जिला कलक्टर नमित मेहता ने अधिकारियों, कार्मिकों व जनप्रतिनिधियों को तम्बाकू व नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इसके साथ ही सभी राजकीय व निजी कार्यालयों, संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों के कार्मिकों व अधिकारियों को भी तम्बाकू मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जिला प्रमुख रश्मि सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर चंद्रभान सिंह भाटी, नगर विकास न्यास सचिव वीरेंद्र सिंह चौधरी, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शक्तिसिंह भाटी, जिला रसद अधिकारी सुमित्रा पारीक आदि मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअल संवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। कुछ लाभार्थियों से बात की। फिल्म द्वारा योजनाओं की जानकारी दी। नगर परिषद टाउन हॉल में आयोजित वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में जिला कलक्टर मेहता, जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त सहित अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

गोष्ठी में किया मंथन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बार एसोसिएशन भवन में गोष्ठी एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। प्राधिकरण अध्यक्ष एमआर सुथार ने कहा कि तम्बाकू निषेध दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य तम्बाकू उत्पादों के सेवन से होने वालें खतरो और स्वास्थ्य पर इसके नकारात्मक प्रभावों के प्रति आमजन में जागरूकता लाना है। तम्बाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई। शिविर में विशेष न्यायाधीश एसीडी प्रकरण विश्वबंधु, एमएसीटी न्यायाधीश मुकेश भार्गव, सचिव देवेन्द्रसिंह भाटी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुमेरसिंह आदि मौजूद रहे। स्वास्थ्य जांच शिविर में ब्लड प्रेशर, शूगर, बॉडी मास इन्डेक्स आदि की जांच की गई। लायन्स क्लब की ओर से कारागृह में फल व बिस्किट का वितरण किया गया।

तम्बाकू के बताए दुष्प्रभावराजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय पाली के तत्वावधान में राजकीय हाउसिंग बोर्ड माध्यमिक विद्यालय में संचालित अभिरुचि शिविर में तम्बाकू के दुष्प्रभाव बताए गए। सीओ स्काउट गोविन्द मीना ने बताया कि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद्र सिंगाडिया, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राहुल राजपुरोहित, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिलीप कर्मचंदानी, बांगड़ स्कूल के प्रधानाचार्य बसंत परिहार आदि ने विचार रखे। संघ कंटालिया सचिव चुन्नीलाल चौहान का अभिनंदन किया गया।

तम्बाकू से होनी वाली बताई हानियां
नशा मुक्ति केन्द्र पाली के तत्वावधान में नेत्रहीन विकास उद्योग समिति अध्यक्ष छगनलाल सालेचा व सचिव विट्ठल भाई के नेतृत्व में गोष्ठी का आयोजन किया गया। नागरिकों व संस्था पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की दिव्या बहन, वृद्धि एवं डॉ. मृगांक ने तंबाकू से होने वाली हानियां व बीमारियों के बारे में बताया। संस्था के सूरजमल खण्डेलवाल, देवराज शर्मा, डॉ. केएम शर्मा, छोटुसिंह उदावत, तेजपाल जैन, सुरेश अरोड़ा, श्रीपाल जैन, मनोज सोमाई आदि मौजूद रहे।

तम्बाकू का सेवन न करें ना करने दें
आयुर्विज्ञान महाविद्यालय में मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने तम्बाकू सेवन की हानियों के बारे में बताया गया। प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. दीपक वर्मा, शैक्षणिक प्रभारी डॉ. अरूणा सोलंकी आदि ने कहा कि तम्बाकू का सेवन न करें और ना करने दें। डॉ. वर्मा ने उन्होंने बर्जर्स बीमारी से ग्रसित कई मरीजों का उपचार किया। यह बीमारी धूम्रपान से होती है।

कॉलेज में हुआ कार्यक्रम
राजकीय बांगड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना व एनसीसी की ओर से शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। इसमें प्राचार्य डॉ. संगीता वर्मा, डॉ. कमलेश गग्गड़, डॉ. सुषमा शर्मा, डॉ. महेन्द्रसिंह राजपुरोहित, डॉ. उषा राठी, डॉ. अपूर्व माथुर, प्रो. श्यामलाल तोसावरा आदि मौजूद रहे।

Published on:
31 May 2022 07:40 pm
Also Read
View All