पाली

पुलिस ने किया खुलासा : जमीन के एक छोटे से टूकड़े के लिए भतीजे ने अपनी ही ताई की कूट से ले ली जान

-पाली जिले के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के बूसी गांव का मामला
1 minute read
Dec 24, 2018
Youth arrested for killing old woman In Pali
पुलिस ने किया खुलासा : जमीन के एक छोटे से टूकड़े के लिए भतीजे ने अपनी ही ताई की कूट से ले ली जान

सोमेसर (पाली)। गुड़ा एंदला थाने के बूसी गांव में रविवार को एक वृद्धा की धारदार कूट से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतका के भतीजे हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार बूसी गांव के निकट खेत पर लक्ष्मी देवी (55) अपने पति खुमाराम घांची के साथ रहती थी। उसका पति रविवार को हमेशा की तरह दूध बेचने गया था। पीछे घर पर लक्ष्मी देवी अकेली थी। सुबह नौ बजे के करीब खुमाराम खेत पर पहुंचे तो पत्नी का शव देखा। सूचना पर गुड़ा एंदला थानाप्रभारी पर्बतसिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। जिन्होंने मृतका का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। एफएसएल टीम ने फुट प्रिंट जुटाए। मामले में पुलिस ने मृतका के भतीजे नरेश (25) पुत्र लालाराम घांची को हिरासत में लिया। हत्या की जानकारी मिलने पर ग्रामीण वृत्ताधिकारी निशांत भारद्वाज, प्रशिक्षु आरपीएस कल्पना सोलंकी, खौड़ चौकी प्रभारी रामसिंह भाटी भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस जिसे खोजती रही वह छत पर सोया मिला
पुलिस खेत में जांच कर रही थी। इस दौरान खेत में बने मकान की छत पर नरेश सो रहा था। जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया। उससे देर शाम तक पूछताछ जारी रही। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों में जमीन विवाद चल रहा था। संभवत इसके चलते ही नरेश ने अपनी ताई की हत्या की होगी।

पेट, जांघ व सिर पर किए वार
नरेश घांची पूना में रहता है। जो गांव कब आया ओर कहां रुका हुआ था। इसकी जानकारी ग्रामीणों तक को नहीं थी। जानकारी के अनुसार नरेश बदमाश प्रवृति का है। पुलिस को मृतका के पेट, जांघ व सिर पर कूट के गहरे घाव मिले। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। पूरे कमरे में खून ही खून बिखरा पड़ा था। पुलिस ने जांच करते हुए सोमवार को पूरे मामले का खुलासा करते हुए भतीजे को हिरासत में ले लिया है।

Published on:
24 Dec 2018 08:53 pm