20 दिन बाद भी पुजारी के हत्यारों का नहीं लगा सुराग

विष्णु की अष्टधातु की प्रतिमा चुराने को लेकर हत्या थी आशंकामंदिर परिसर के कुएं में पाया गया था पुजारी का शव

less than 1 minute read
Jun 25, 2016
panna news

शाहनगर।
शाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बिसानी में 5 जून की रात बदमाशों ने 86 वर्षीय पुजारी की हत्या कर दी थी। शव मंदिर के समीप स्थित कुएं में पाया गया था। पुजारी की हत्या के 20 दिन बाद भी पुलिस हत्यारों का सुराग नहीं लगा पाई है।


गौरतलब है कि ग्राम बिवानी निवासी विदुर चौबे ने गांव के बाहर मंदिर बनवाकर ब्रह्मा, विष्णु, महेश के प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा कराई थी। वह मंदिर में रहकर पूजा-अर्चना करता था। 6 जून सुबह लोगों ने शव मंदिर के पास बने कुएं में देखा तो पुलिस को जानकारी।


मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला था। मौके का मुआयना करने के बाद पुलिस ने पाया कि मंदिर में रखी भगवान विष्णु के अष्टधातु की प्रतिमा अपने स्थान से हिली हुई थी। इससे आशंका जताई जा रही थी कि चोरी की नियत से घुसे बदमाशों ने ही पुुजारी हत्या की होगी।


थाना प्रभारी का कहना है कि मृतक के सिर में चोट लगी थी। संभव है कि सिर पर चोट लगने की वजह से उनकी मौत हुई हो। पुलिस ने बताया कि अभी तक हत्यारों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस मामले में अपराध दर्ज करने के बाद लगातार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Published on:
25 Jun 2016 04:03 am
Also Read
View All