पन्ना

संस्कृतिक, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए आगे आए शहरवासी

जिले में सिटी वॉक फेस्टिवल का हुआ शुभारंभ, जिले की धरोहरों को सरंक्षण व उनके महत्व के बारे में दी गई जानकारी।

2 min read
Sep 09, 2018
citypeople came forward for protection of cultural, historical monumen

पन्ना. जिले की संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों और गौरवशाली अतीत से जुडे पहलुओं के संरक्षण के लिए वॉक फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले की संस्कृतिक के साथ यहां के प्राचीनतम इतिहांस को जींवांत प्रदान करना है। रविवार 9 सितंबर 2018 को आयोजित रैली में जिलेवासियों ने सहभागिता संरक्षण के लिए सहभागिता दिखाएं। सिटी वॉक फेस्टिवल के पहले दिन 9 सितंबर को मोहनराज विलास होटल चौराहे से वॉक विथ लोकल्स को कलेक्टर मनोज खत्री ने हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया। जहां से प्रांरभ होकर यह वॉक गांधी चौक होती हुई शहर के प्रसिध्द श्रीजुगल किशोरजी मंदिर पहुची। सुबह करीब 7.30 बजे प्रारंभ हुई सिटी वॉक में गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण, विद्यार्थी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पत्रकारगण एवं शहरवासी शामिल रहे। करण त्रिपाठी सिटी वॉक के लीडर के रूप में मौजूद रहे।

वॉक के श्रीजुगल किशोर जी मदिर पहुंचने पर जिले में आये वॉक विथ लोकल्स संस्था के प्रतिनिधि हिमांषु राणा द्वारा सिटी वॉक के उद्देष्य से अवगत कराया गया। वॉक लीडर करण त्रिपाठी ने श्रीजुगल किशोर जी मंदिर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व पर विस्तुत प्रकाश डाला। उन्होंनें बताया कि यह केवल धार्मिक आस्था का एक केन्द्र नहीं बल्कि शहरवासियों की दिनचर्या का एक अभिन्न हिस्सा है।
जिले के विभिन्न स्थलों पर होगें आयोजन
इस मौके पर बताया गया कि मध्य प्रदेश पर्यटन निगम द्वारा इंडिया विद् लोकल्स संस्था के सहयोग से शुरू किये इस सिटी वॉक फेस्टिवल के तहत सितंबर माह के अन्य सप्ताहों के अंत में भी जिले के अलग-अलग स्थलों में सिटी वॉक का आयोजन किया जाएगा। आम नागरिकों, स्कूल एवं कॉलेजों के विद्यार्थियों को ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन कराया जायेगा तथा शहर के समृद्धशाली अतीत और संस्कृति से परिचित कराया जायेगा। सिटी वॉक फेस्टिवल स्थानीय नागरिकों को अपने शहर से जुड़ाव को और मजबूत बनाने तथा शहर पर गर्व करने का अवसर भी प्रदान करेगा।
प्रदेश के 11 जिलों में पन्ना भी शामिल
मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा इंडिया विद् लोकल्स के सहयोग से सिटी वॉक फेस्टिवल का आयोजन प्रदेश के 11 शहरो में किया जा रहा हैं। इसमें पन्ना भी शामिल है। जिसकों लेकर जिलेवासियों में खुशी की लहर है। साथ ही पन्ना जिला ऐतिसाहिक धरोहरों से संपन्ना जिला है।

ये भी पढ़ें

पन्ना टाइगर रिजर्व और रानीपुर अभयारण्य के बीच बनेगा एक नया कॉरिडोर, MP-UP की सीमा में स्वच्छंद घूमेंगे वनराज

ये भी पढ़ें

सीमांकन प्रकरणों के निराकरण में पन्ना नंबर वन, बाकी जिलों की ये है स्थिति
Published on:
09 Sept 2018 09:13 pm
Also Read
View All