
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के एक प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी और उसकी पत्नी की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरानी की बत तो ये है कि, दोनों को मौत के घाट उतारने वाला हत्यारा कोई और नहीं बल्कि खुद पति ही था। पति ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद कुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
आपको बता दें कि, ये सनसनीखेज हत्याकांड शहर के बड़ा बाजार स्थित किशोरगंज मोहल्ले का है, जहां शहर के एक प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या की और फिर खुद को भी गोली मारली। घटना के बाद दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, पत्नी की हत्या कर खुद को गोली मारने वाले व्यापारी का नाम संजय सेठ है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार, अज्ञात कारणों के चलते पन्ना शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी ने पत्नी सहित खुद को गोली मार ली। पति - पत्नी दोनो ने ही मौके पर दम तोड़ दिया। इस वारदात के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्पया में उनके रिश्तेदारों के अलावा व्यापारी और नागरिक उनके घर पहुंचे। घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही, दोनों शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए बेज दिया है। पिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।