पन्ना

वन रक्षक बने वन माफिया: सागौन की एक दर्जन पटिया सहित टैक्टर ट्रॉली जब्त

ट्रैक्टर में भूसे के बीच लकड़ी छिपाकर ले जा रहा था वनकर्मी, भूसे के बीच छिपाकर ले जाई जा रही थी सागौन की लकड़ी, वनरक्षक और ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार, पन्ना टाइगर रिजर्व के केन घडिय़ाल खजुराहो बफर जोन का मामला
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Apr 2022, 1:44 AM IST
Forest mafia became forest guard
Forest mafia became forest guard

पन्ना. पन्ना टाइग रिजर्व के केन घडिय़ाल सेंचुरी में पदस्थ एक वन रक्षक को टै्रक्टर में भूसे के अंदर सगौन की लकड़ी लेकर जाते हुए चंदला तहसील के ग्राम पंचमनगर के लोगों ने रात करीब १० बजे पकड़ लिया। जिसकी जानकारी केन घडिय़ाल सेंचुरी के डिप्टी रेंजर और रेंजर को दी गई। रेंज का वन अमला जब तक मौके पर पहुंचा तब तक आरोपी वनकर्मी बीटगार्ड और ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार हो चुके थे। वन अमले ने भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सागौन की चीरी हुई ०.१ घन मीटर लकड़ी जब्त की गई है। मामले में वन अपराध का प्रकरण दर्ज किया गया है।
पंचमनगर के ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर बीटगार्ड अनिल प्रजापित का है। उसमें भूसा का परिवहन किया जा रहा था। भूसा के नाम पर सागौन की चिरी हुई लकड़ी का परिवहन करने की जानकारी मिलने पर रात करीब १० बजे ग्रामीणों ने गांव के मार्ग पर ही ट्रैक्टर को रोक लिया। इसके साथ ही इसकी सूचना वन विभाग को भी दी गई। वन विभाग का अमला जब मौके पर पहुंचा तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। ग्रामीणों के अनुसार उन्हें लगातार इस तरह के कामों में लिप्त होने की जानकारी मिल रही थी। जिसके आधार पर उन्होंने ट्रैक्टर को रोक लिया। भूसा में देखने पर उसके अंदर सागौन की चीरी हुई लकड़ी मिली।
रेंजर मयंक शर्मा ने बताया ग्रामीणों कि सूचना पर मौके पर जाकर ट्रैक्टर व ट्रॉली को जब्त किया गया है। ट्रैक्टर में भूसे में दबी ०.१ घन मीटर सागौन की चीरी हुई लकड़ी भी बरामद हुई है। मौके पर चालक नहीं मिला। ग्रामीणों द्वारा टै्रक्टर बीटगार्ड का बताया जा रहा है। हम इसके मालिक का पता लगा रहे हैं। मामले में ग्रामीणों की सूचना और मौके पर मिली सामग्री के आधार पर वन अपराध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

Updated on:
25 Apr 2022, 1:44 AM IST
Published on: