पन्ना

पन्ना की मडला घाटी पर भीषण सड़क हादसा, सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की दर्दनाक मौत

Horrific Accident : मडला घाट पर बीती रात सीमेंट भरकर ले जा रहा हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में चालक की मौत हो गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2024, 11:19 AM IST
Horrific Accident

Horrific Accident : ट्रैफिक विभाग द्वारा लगातार चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियानों के बावजूद मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालात ये है यहां हर रोज सड़क हादसों में सैकड़ों लोग घायल हो रहे हैं, जबकि दर्जनों अपनी जा भी गवा रहे हैं। ऐसे ही एक भीषण सड़क हादसे की खबर सूबे के पन्ना जिले से सामने आई है। बता दें कि, जिले की मडला घाटी पर बीती रात सीमेंट भरकर ले जा रहा हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में चालक की मौत हो गई है। फिलहाल, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइवा चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

मामले की जांच में जुटी मडला पुलिस का कहना है कि, प्राथमिक जांच के अनुसार, तेज रफ्तार आ रहे हाइवा का मडला घाट पर स्टेयरिंग फेल होने के कारण संभवत ये हासा हुआ है। हाइवा जिले में स्थित जेके सेम फैक्ट्री से सीमेंट भरकर छतरपुर जा रहा था। इसी बीच रात दो बजे वो रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। इस घटनाक्रम में ट्रक चालक की मौत हो गई है।

क्रैन की मदद से निकाला गया शव

सूचना मिलते ही जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वाहन पलटा हुआ था। जबकि, चालक की मौत हो चुकी थी और उसका शव वाहन के कैबिन में बुरी तरह से फंसा हुआ था। पुलिस ने तत्काल ही क्रैन चालक को सूचित किया। मौके पर पहुंची क्रैन की मदद से हाइवा का कैबिन सीधा कर चालक के डेड बॉडी बाहर निकाली गई। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना कर मामले को जांच में लिया है। इधर, हादसे के चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिसे खबर लिखे जाने तक भी पुलिस द्वारा सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा था।

Updated on:
7 Nov 2024, 11:19 AM IST
Published on: