पन्ना

फर्जी पिटपास जारी करने वाले गिरोह का खुलासा, इस तरह बिना रायल्टी दिए फुर्र हो जाते थे ट्रक

मप्र के पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध रूप से उत्खनन जारी है।
2 min read
• •
Updated: 27 May 2018, 11:28 AM IST
fake case
illegal sand mining pitpass news in panna madhya pradesh

पन्ना। जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र से अवैध रूप से खनन की गई रेत को वैध बनाने के लिए अवैध पिटपास जारी करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी भैरा डंप छतरपुर के नाम का फर्जी पिटपास जारी कर अवैध रेत वैध बनाने का काम करते थे।

जानकारी के अनुसार अजयगढ़ थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि भैरा डंप छतरपुर के लोगों ने अवैध रूप से कार्यालय किशनपुर में अशोक पटेल के मकान में खोल रखा है। जिनके द्वारा अजयगढ़ से अवैध रूप से उत्खनन की गई रेत को इटीपी, भैरा डंप का जारी करके उसे वैध कर दिया जाता था। इससे खनिज विभाग को रॉयलटी नहीं मिल पाती भी और ट्रक वालों को सस्ते में ही रेत मिल जाती थी।

मामले जानकारी मिलने पर नवागत टीआइ वीरेन्द्र बहादुर सिंह अधिनस्थ अमले के साथ किशनगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने फर्जी तरीके से चल रहे पिटपास बनाने के कार्यालय में छापामार कार्रवाई की। ऑफिस में आशीष शुक्ला पिता राकेश शुक्ला निवासी खडेहा थाना सरवई एवं दिलीप सिंह मिले। इन्होंने पूछताछ में स्वीकार किया कि अजयगढ़ की खदानों से चोरी छिपे रेत लोड करने वाले ट्रक मालिकों को वे भैरा डंप छतरपुर से निकासी होने वाली रेत के पिटपास इटीपी बेचते हैं। ऑफिस में एक लैपटाप, प्रिंटर प्राप्त हुआ।

आशीष ने बताया,ऑफिस में रखे लैपटाप से इटीपी का प्रिंट का कमांड देकर प्रिंटर से प्रिंट निकालकर संबंधित खरीदार को बेचता था और प्रति घन मीटर 500 रुपए के हिसाब से रेत के पैसे लेता था। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

रामनई की अवैध रेत खदान से एलएनटी जब्त

अजयगढ़ तहसील अन्तर्गत ग्राम रामनई में संचालित अवैध खदान में एलएनटी मशीन का उपयेाग होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसडीएम के निर्देश के आधार पर नायब तहसीलदार ने खदान से एक एलएनटी मशीन जब्त किया है। मशीन को जब्त करने के बाद पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। मशीन किसकी है इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।

Published on: