पन्ना

एक सपना स्वच्छ शहर अपना अभियान के तहत बलदेव मंदिर के दुकानों से शेड हटाने का निर्देश, दुकानदार कर रहे विरोध

राजस्व अमले ने बलदेवजी मंदिर मार्ग से हटवाया अतिक्रमण

2 min read
Feb 09, 2020
Instructions to remove sheds from temple shops, shopkeepers protest

पन्ना. पत्रिका द्वारा चलाए गए अभियान एक सपना शहर को स्वच्छ अपना के तहत नगर पालिका द्वारा लगातार वार्डों की सफाईकराने के साथ ही नगर के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी लगातार की जा रही है। इसी के तहत शनिवार को राजस्व और नगर पालिका के अमले द्वारा गोविंदजी मंदिर से बलदेवजी मंदिर मार्गके अतिक्रमण हटाए गए। इन दौरान कईदशकों से लगे बदलेवजी मंदिर के दुकानों के शेड हटाए जाने को लेकर लोगों वे विरोध दर्जकराया। लोगों का कहना था कि कि मंदिर के शेड मुख्य मार्गसे काफी दूर थे और अतिक्रमण के दायरे मे नहीं आते थे। इसके अलावा वे कईदशकों से लगे हुए थे।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू
नायब तहसीलदार आवंतिका तिवारी के नेतृत्व में शनिवार की सुबह करीब ११ बजे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। यह कार्रवाईपूरा दिन चली। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाईके दारान अमले द्वारा कईदशकों से बलदेवजी मंदिर समिति की दुकानों में लगे शेडों को भी हटा दिया गया। जिसका मंदिर समिति के लोगों ने विरोध किया। मंदिर समिति से जुड़े लोगों का कहना था कि यह शेड कईदशकों से लगे थे और धर्मार्थ की सरकारी संपत्ति थे। वह मुख्य मार्गसे काफी दूर थे। इसे बाद भी मंदिर की दुकानों के शेडों को हटाना उचित नहीं था।

ये भी पढ़ें

हत्यारोपी की गिरफ्तारी कर चौकी प्रभारी को निलंबित करने के लिए गृहमंत्री से लगाई गुहार

दिनभर चली कार्रवाई
अतिक्रमण के खिलाफ नगर में दिनभर कार्रवाई चली। इस दौरान दर्जनों की संख्या में दुकनों से टीन शेड हटवाए गए और एंगलों को मशीन से काटकर दुकानों से अलग किया गया। कार्रवाईके दौरान राजस्व और नगर पालिका का अमला मौजूद रहा। सीएमओ ओपी दुबे ने बताया, नगर के अन्य मार्गों से भी आगामी दिनों अतिक्रमण हटाए जाएंगे। उन्होंने नगर के सभी लोगों से नुकसान से बचने के लिए अपने स्तर पर ही अतिक्रमित क्षेत्र को छोडऩे की अपील की है। इसके साथ ही सभी नगारिकों से अपने अपने शेष करों का भी भुगतान करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें

Breaking: बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने मध्य प्रदेश से अलग होकर विंध्य प्रदेश बनाने की मांग उठाई

Published on:
09 Feb 2020 10:54 pm
Also Read
View All