25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में रिश्वत लेते पकड़ाया सरपंच, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

mp news: जनपद पंचायत कार्यालय के बाहर रिश्वत ले रहा था सरपंच, लोकायुक्त ने जाल बिछाकर रंगेहाथों पकड़ा।

2 min read
Google source verification
panna

lokayukta caught sarpanch taking bribe 5000 Rs

mp news: मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। लगभग हर दूसरे दिन कहीं न कहीं लोकायुक्त रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ रही है लेकिन इसके बावजूद रिश्वतखोर बाज आते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मध्यप्रदेश के पन्ना जिले का है जहां सरपंच को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त सागर की टीम ने रंगेहाथों पकड़ा है। रिश्वतखोर सरपंच ने एक किसान से कपिलधारा योजना के तहत कूप निर्माण कार्य के बदले में रिश्वत की मांग की थी।

किसान से मांगी 11 हजार रुपये रिश्वत

पन्ना जिले की शाहनगर जनपद पंचायत के चौपरा गांव के रहने वाले 48 वर्षय किसान नंदलाल राठौर ने लोकायुक्त कार्यालय सागर में चौपरा गांव के सरपंच जगत आदिवासी के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में फरियादी ने बताया कि उसकी एक हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं है। उसने कपिलधारा योजना के अंतर्गत कूप निर्माण के लिए आवेदन किया था, जिसे जनपद पंचायत शाहनगर से स्वीकृति मिल चुकी थी। यह कार्य मनरेगा योजना के तहत होना था लेकिन ग्राम पंचायत चौपरा के सरपंच जगत आदिवासी ने कूप निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने के एवज में 11 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।

5 हजार रुपये लेते रंगेहाथों पकड़ा

लोकायुक्त की टीम ने शिकायत की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर 25 फरवरी 2026 दिन बुधवार को रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 5 हजार रुपये देने के लिए फरियादी को रिश्वतखोर सरपंच के पास भेजा। रिश्वतखोर सरपंच जगत आदिवासी ने रिश्वत की रकम देने के लिए फरियादी किसान नंदलाल राठौर को जनपद पंचायत कार्यालय शाहनगर बुलाया। कार्यालय के सामने जैसे ही सरपंच ने रिश्वत के रुपये लिए तो सादे कपड़ों में मौजूद लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगेहाथों धरदबोचा। लोकायुक्त टीम ने रिश्वतखोर सरपंच जगत आदिवासी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।