पन्ना

वन विभाग के चौकीदार का सिर जमीन में गाड़ने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, फिल्म की तरह की थी हत्या की प्लानिंग

MP News: पन्ना जिले में वन विभाग के चौकीदार की हत्या करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Jun 23, 2025
फोटो- पत्रिका फाइल

MP News: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में 20 दिन पहले एक सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें जादू टोना के शक में वन विभाग के चौकीदार की सिर पर रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई थी। फिर उसका सिर धड़ से अलग कर जमीन में गड्ढा कर गड़ा दिया था। पुलिस ने 20 दिन बाद मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को अंजाम देने में एक नाबालिग भी शामिल था।

दरअसल, अभिलाष शर्मा पिता संतोष शर्मा थाना कोतवाली पन्ना में अपने पिता संतोष शर्मा की 31मई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अभिलाष ने बताया था कि उसके पिता शाम 7.30 बजे रोजाना की तरह दूध देने साइकिल से पन्ना गए थे। जिसके बाद वह फिर लौटकर वापस घर नहीं आए ।


किशनगढ़ पुलिस को ग्राम झरकुआ के पास खेत मे चौकीदार का शव पड़ा मिला था। जिसका सिर धड़ से अलग था। मृतक की पहचान संतोष शर्मा के रुप में की गई थी। पीएम रिपोर्ट और घटना स्थल पर मिले सबूतों के आधार पर मामले में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।

पुलिस ने मामले में अजय गोंड, रामचरण गोंड , जीतेन्द्र गोंड और एक नाबालिग से पूछताछ की। आरोपियों ने पूछताछ बताया गया कि संतोष झाड़ फूंक करता था। अजय को शक था कि संतोष द्वारा पत्नी एवं बच्ची को जादू टोना किया गया है। जिससे उनकी तबीयत खराब है। इलाज के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है। आरोपी ने दामाद व रिश्तेदारों के साथ मिलकर संतोष की हत्या करने प्लान बनाया था।

दूध बांटकर लौटते वक्त कर दी हत्या


जब संतोष शर्मा पन्ना से दूध बांटकर लौट रहा था तो उसके सिर मे रॉड से हमला कर दिया गया और फिर तौलिया से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। किसी को पता न चले इसके लिए बाइक में रखकर किशनगढ थाना क्षेत्र में सिर को चाकू से अलग कर जमीन में खोदकर गाड़ दिया । मृतक की साइकिल, दूध का डिब्बा, रॉड, चाकू को छुपा दिया था। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए हथियारों और बाइक को भी बरामद किया है।

Updated on:
23 Jun 2025 08:45 pm
Published on:
23 Jun 2025 08:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर