6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुहागरात के सपने दिखाए…फिर सोने-चांदी समेटकर फरार हुई ‘लुटेरी दुल्हन’, गैंग के 2 मेंबर गिरफ्तार

MP News: मध्यप्रदेश के पन्ना में शादी के नाम पर ठगी करने वाली लुटेरी दुल्हन गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
mp news

एआई जनरेटेड फोटो

MP News: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में शादी के नाम पर ठगी करने वाली लुटेरी दुल्हन गैंग का खुलासा पुलिस ने किया है। जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरोह ने फरियादी से शादी कराने का झांसा देकर 1 लाख 60 हजार रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय ऐसे ठग गिरोहों में हड़कंप मच गया है।

फरियादी अनंतराम चौरसिया, निवासी मोहन्दा, थाना सिमरिया ने 4 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने उसे शादी कराने का प्रलोभन देकर 1.60 लाख रुपये ले लिए। आरोपियों ने फरियादी की शादी बांदकपुर मंदिर में एक युवती से कराई, लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद वह युवती सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गई।

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिमरिया में अपराध तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए इस गिरोह में शामिल दो आरोपियों गुड्डू गौतम और सुदामा प्रसाद तिवारी, दोनों निवासी करिया, थाना सिमरिया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 20 हजार रुपये नकद जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी एवं फरार महिला की तलाश जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह ने पहले किन-किन लोगों को इसी तरह ठगा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शादी जैसे मामलों में किसी भी अनजान व्यक्ति या एजेंट पर भरोसा करने से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें।