पन्ना

यह भी खूबः पहले बताने में शर्माते थे, अब खुलकर बताते हैं अपने गांव का नाम

यह भी खूबः पहले बताने में शर्माते थे, अब खुलकर बताते हैं अपने गांव का नाम

2 min read
Jun 05, 2018
यह भी खूबः पहले बताने में शर्माते थे यहां के लोग, अब गर्व से बताते हैं यह बात

पन्ना। मध्यप्रदेश सरकार के राजस्व विभाग ने हाल ही में प्रदेश के दो गांवों के नाम बदल दिए। इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। यह नाम ब्रिटिश शासनकाल से चले आ रहे थे। इन गांवों के नाम बदलने के पीछे बताया जाता है कि ब्रिटिश हुकुमत के समय के इन नामों से वहां के बाशिंदों को शर्मिंदगी महसूस होती थी। वे अपने गांव का पूरा नाम भी नहीं बताते थे।


किसी भी शहर या गांव की पहचान उसके नाम से ही होती है। जिसमें संस्कृति की भी झलक नजर आती है। हम आपको मध्यप्रदेश के ऐसे ही शहर और गांव के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका नाम बदल देने से लोग अब बगैर शर्मिंदा हुए गर्व से नाम लेने लगे हैं।

मध्यप्रदेश के दो गांव है पन्ना जिले के पवई विधानसभा क्षेत्र के महगवां chhakka और महगवां तिलिया। यहां के बाशिंदों को यह नाम दूसरों को बताने में शर्मिंदगी महसूस होती थी। राज्य सरकार ने भी लोगों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए chhakka शब्द हटा दिया है। इसके साथ ही सरकार शब्द जोड़ दिया है। अब लोग इस गांव को गर्व के साथ महगवां सरकार कह रहे हैं। इसके अलावा महगवां तिलिया के नाम में से तिलिया हटा दिया गया है। उसके स्थान पर घाट जोड़ दिया गया है। अब इस गांव के लोग महगवां घाट बोलने लगे हैं। यह कई सरकारी रिकार्ड में भी शामिल कर लिया गया है।

अंग्रेजों के जमाने में रखे थे यह नाम
बताया जाता है कि यह नाम ब्रिटिशकाल से चले आ रहे हैं। राजस्व विभाग ने भी बकायदा नोटिफिकेशन जारी कर इनके नए शामिल कर लिए हैं। भारत सरकार ने भी स्वीकृति दे दी है।

यह भी है खास
भारत सरकार के गृहमंत्रालय ने 7 सितंबर 2017 को अनापत्ति दे दी थी। इसके बाद प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग ने इन दोनों के नाम बदलने का ऐलान कर दिया।
-पवई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत यह दोनों गांव आते हैं। यह कांग्रेस के विधायक मुकेश नायक का क्षेत्र है।
-दोनों गांवों को सम्मान दिलाने के लिए सरकार ने दो साल पहले नाम परिवर्तन का प्रस्ताव भेजा था।

अंग्रेजी शासनकाल से चलता आ रहा था नाम
बताया जाता है कि 1924 ब्रिटिशकाल के दौरान mahagawan chhakka नाम शामिल कर लिया गया था। अब इसका नाम महगवां सरकार कर दिया गया। जबकि दूसरे गांव महगवां तिलिया का नाम बदलकर महगवां घाट कर दिया गया।

बैरागढ़ भी हुआ संत हिरदाराम नगर
इससे पहले बैरागढ़ का नाम संत हिरदाराम नगर कर दिया गया था। इसके बाद पोस्टआफिस और रेलवे स्टेशन पुराने नाम से ही चल रहे थे। हाल ही में रेलवे स्टेशन का नाम संत हिरदाराम नगर कर दिया गया। यह नाम आईआरसीटीसी पर भी शामिल कर लिया गया।

देश के इन बड़े शहरों के नाम भी बदले
1. बड़ौदा - वडोदरा
2. त्रिवेन्द्रम - तिरुवनंतपुरम
3. बॉम्बे - मुंबई
4. मद्रास - चेन्नई
5. कोचीन - कोच्चि
6. कलकत्ता - कोलकाता
7. पौंडिचेरी - पुड्डुचेरी
8. कॉनपोर - कानपुर
9. बेलगाम - बेलगावि
10. इंधूर - इंदौर
11. पंजीम - पणजी
12. पूना - पुणे
13. सिमला - शिमला
14. बनारस - वाराणसी
15. वाल्टेयर - विशाखापत्तनम
16. तंजौर - तंजावुर
17. जब्बलपोर - जबलपुर
18. कालीकट - कोझिकोडे
19. गौहाटी - गुवाहाटी
20. मैसूर - मैसूरू
21. अल्लेपे - अलप्पूझा
22. मैंगलोर - मंगलुरु
23. बैंगलोर - बंगलुरु
24. गुड़गांव - गुरुग्राम

ये भी पढ़ें

VIRAL VIDEO: साउथ की फिल्म में हीरो बने CM शिवराज, कांग्रेस के तीन दिग्गजों को बनाया विलेन
Published on:
05 Jun 2018 04:58 pm
Also Read
View All