पन्ना

नवरात्रि में 8 राशियों पर मेहरबान हैं मां दुर्गा, इन लोगों के शुरू हो चुके हैं अच्छे दिन

नवरात्रि में 8 राशियों पर मेहरबान हैं मां दुर्गा, इन लोगों के शुरू हो चुके हैं अच्छे दिन

2 min read
नवरात्रि में 8 राशियों पर मेहरबान हैं मां दुर्गा, इन लोगों के शुरू हो चुके हैं अच्छे दिन

पन्नाः देशभर में त्यौहारी सीजन की धूम है। इस समय लोग नवरात्रि की भक्ति में लीन हैं। इन दिनों में मां दुर्गा के सभी नौ रूपों की भक्ति करने के लिए काफी महत्वपूर्ण दिन माने जाते हैं। आपको बता दें कि, इन नौ दिनों में माता की भक्ति तो कई लोग करते हैं, लेकिन कुछ राशियों के जातक ऐसे होते हैं, जिनकी जरा सी भक्ति से प्रसन्न होकर माता उनपर मेहरबान हो जाती हैं। आज हम आपको उन भाग्यशाली राशियों के बारे में बताएंगे, जिनके लिए यह नवरात्रि बेहद खास है। मातारानी की कृपा उन उन 8 राशि के जातकों पर बरसेगी। नवरात्रि के दिन पूरे होने तक या उसके बाद से उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी। जिन लोगों का विवाह नहीं हो पा रहे हैं, उन लोगों को अच्छा जीवनसाथी मिलने के प्रबल अवसर हैं। व्यापार और नौकरी की दृष्टि से भी यह नवरात्रि काफी लाभकारी मानी जा रही है। तो आइये जानते हैं उन खास 8 राशियों के बारे में जिनपर इस नवरात्रि मां दुर्गा की कृपा बरस रही है।

-मेष एवं तुला राशि

इस राशि के जातकों पर साल 2019 में मां दुर्गा की असीम कृपा रहेगी। साल 2019 आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। आप अपने मित्रों और चाहने वालों की बात को ध्यानपूर्वक सुने और उनका अनुसरण इससे आपको सही मार्ग मिलेगा।

-सिंह एवं मकर राशि

इस राशि के लोगों पर मां दुर्गा मेहरबान रहेंगी। साल 2019 में आपके वर्षों से पड़े अधूरे काम पूरे होने के प्रबल मौके हैं। माता-पिता का आपको सहयोग रहेगा। आपका कोई अधूरा सपना पूरा होने के प्रबल योग हैं।

-धनु एवं मकर राशि

इस राशि के जातकों पर मां दुर्गा की असीम कृपा दृष्टि बन रही है। विद्यार्थियों के लिए साल 2019 कई बड़ी खुशियां एवं कामयाबी लेकर आएगा। आपको आपका सच्चा प्यार मिल सकता है। घर के सदस्य कहीं घूमने जा सकते हैं।

-कन्या और मीन राशि

इस राशि के लोगों पर साल 2019 में मां दुर्गा की कृपा निरंतर बनी रहने वाली है। दांपत्य जीवन खुशहाल होगा, जिनका विवाह नहीं हुआ है, उन्हें सर्व हुण संपन्न जीवनसाथी मिल सकता है। जो लोग घर, मकान, दुकान या प्लाट बेचने या खरीदने का काम करते हैं, उनको कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है।

Published on:
14 Oct 2018 04:19 pm
Also Read
View All