पैरेंटिंग

सुनहरी धूप, घास और पिंकी का प्यार ​पालतू

कहानियां बच्चों की कल्पनाओं को नए पंख देती हैं और उन्हें अपने विचारों को शब्दों में पिरोना सिखाती हैं। कहानी लेखन की इसी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए बच्चों को कहानी लिखने का अवसर दिया गया। देशभर से मिली रचनाओं में चुनिंदा कहानियां प्रकाशित की जा रही हैं। आइए, बच्चों की कल्पनाओं की इस अनोखी दुनिया से रूबरू हों और लिखने का सिलसिला जारी रखें।
10 min read
• •
Updated: 27 Nov 2026, 3:42 PM IST
सुनहरी धूप, घास और पिंकी का प्यार ​पालतू
सुनहरी धूप, घास और पिंकी का प्यार ​पालतू

चित्र देखो कहानी लिखो प्रतियोगिता— 105

बच्चों, कहानियां सुनने में जितना मजा आता है, उससे कई ज्यादा सुनाने में। कहानियां सुनाना भी खास तरह की प्रतिभा है। कहानियां वही सुना सकता है, जिसकी कल्पनाशीलता विस्तृत होती है। कल्पना भी इतनी हो कि कहानी रोचक बन पाए। आप भी इस रोचक प्रतिभा को अर्जित करना चाहते हैं तो कहानी कहना सीखना होगा। कहानी कहने की इसी प्रतिभा पर परिवार परिशिष्ट के 18 नवंबर के अंक में एक चित्र दिया गया और बच्चों को कहानी लिखने को कहा गया। देशभर से बच्चों की कई कहानियां मिलीं। चुनिंदा बच्चों की कहानियां परिवार परिशिष्ट के पेज चार पर लगाई गई और शेष यहां दी जा रही हैं। सभी बच्चे कहानियां लिखते रहें। हमारी कोशिश यही है कि वे सीखना और लिखना कभी न छोड़े।

दया और प्रेम का फल
कार्तिक सुथार, 12 वर्ष
एक छोटे से सुंदर गाँव में रानी नाम की एक प्यारी बच्ची रहती थी। वह बहुत दयालु और पशु-पक्षियों से प्रेम करने वाली थी। उसके घर के पास एक बड़ा पेड़ था, जिस पर एक सुंदर घोंसला बना हुआ था। उस घोंसले में चिड़िया अपने बच्चों के साथ रहती थी। एक दिन सुबह रानी ने देखा कि पेड़ के नीचे एक कुत्ता बैठा हुआ है। वह भूखा था और प्यार से रानी की ओर देख रहा था। रानी को उस पर दया आ गई। वह तुरंत अपने घर गई और एक प्लेट में रोटी लेकर आई। रानी ने बड़े प्यार से कुत्ते को रोटी खिलाई। कुत्ता खुशी-खुशी रोटी खाने लगा। पेड़ पर बैठी चिड़िया और उसके बच्चे भी यह सब देख रहे थे। रानी ने उनके लिए भी दाना और पानी रखा। यह देखकर उसके माता-पिता बहुत खुश हुए। उन्होंने रानी की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें हमेशा पशु-पक्षियों की सहायता करनी चाहिए। उस दिन रानी ने सीखा कि सच्ची खुशी दूसरों की मदद करने में मिलती है।


मीरा और उसका दोस्त टोमी
सनी राजपूत, 13 वर्ष
एक सुंदर और धूप भरी सुबह थी। गांव के हरे भरे मैदान में चारों तरफ रंग बिरंगे फूल खिले हुए थे। नन्ही मीरा अपने सिर पर एक बड़ा सा संतरी रंग का हैट पहने, नीली पैन्ट और पीला टॉप डाले बगीचे में खेल रही थी। उसे प्रकृति से बहुत प्यार था और वह अक्सर घास पर बैठकर फूल और तितलियों को निहारा करती थी। उसी समय, उसका सबसे प्यारा दोस्त, एक नन्हा सा पिल्ला "टॉमी", पूछ लता हुआ उसके पास दौड़ कर आया। टॉमी के शरीर पर भूरे रंग के प्यार धब्बे थे। और गले में एक लाल पटा् बंदा था। वह मीरा के पास आकर बैठ गया और मासूमियत से उसकी ओर देखने लगा। मीरा ने मुस्कुराते हुए जमीन से एक सुंदर गुलाबी फूल तोड़ा और प्यार से टॉय की ओर बढ़ाया। टॉमी ने पहले तो उसे फूल को ध्यान से देखा, फिर अपनी नन्ही नाक से उसे सूंघा। फूल की मीठी खुशबू से टॉमी बहुत खुश हुआ और खुशी के मारे मीरा के हाथ चाटने लगा। मीरा खिलखिला कर हंस पड़ी। दोनों ने काफी देर तक उसे हरी घास पर समय बिताया। यह छोटा सा पल उनकी गहरी दोस्ती और निस्वार्थ प्रेम को दर्शाता है। सच-मुच, जानवरों और बच्चों का रिश्ता दुनिया का सबसे प्यारा और सच्चा रिश्ता होता है।


फूलों की दोस्त मिताली
मिताली राजपुरोहित, 12 वर्ष
एक सुंदर सुबह मिताली अपनी बड़ी सी लाल टोपी पहनकर बगीचे में गई। उसने पीली कमीज़ और नीली पैंट पहनी थी। उसके साथ उसका प्यारा कुत्ता मोती भी था। बगीचा हरी घास और छोटे-छोटे फूलों से भरा हुआ था। ठंडी हवा चल रही थी और फूल धीरे-धीरे हिल रहे थे। सूरज की धूप बगीचे को और सुंदर बना रही थी। मिताली की नज़र एक छोटे से लाल फूल पर पड़ी। वह धीरे से झुककर उसे तोड़ने लगी। तभी मोती ने भौं-भौं करके उसे रोक दिया। मोती उसे ऐसे देख रहा था जैसे कह रहा हो, रुक जाओ। मिताली रुक गई और फूल को ध्यान से देखने लगी। उसे समझ नहीं आ रहा था कि मोती ने उसे क्यों रोका। फूल पर एक छोटी सी तितली बैठी थी। मिताली ने सोचा, अगर मैं इस फूल को तोड़ लूँगी तो यह मुरझा जाएगा और तितली का घर भी उजड़ जाएगा। फूल तो बगीचे में ही अच्छा लगता है। उसने फूल को नहीं तोड़ा, बस उसे प्यार से छुआ और उसकी खुशबू ली। फूल की खुशबू से उसका मन खुश हो गया। मोती खुश होकर पूँछ हिलाने लगा। मिताली ने हँसकर कहा, तुमने सही किया मोती, तुमने मुझे रोक लिया। फिर दोनों ने मिलकर बगीचे के फूलों को पानी दिया। मिताली ने अपनी गुड़िया मिथिली को भी वहाँ लाकर बिठा दिया। तीनों ने मिलकर बगीचे में खूब मज़ा किया और फूलों के साथ खेलते रहे। उस दिन मिताली ने सीखा कि फूलों की सुंदरता उन्हें खिलने देने में ही है, तोड़ने में नहीं।

छोटी बच्ची और नन्हा खरगोश
जैनम डांगी, 12 वर्ष
एक दिन की बात है। एक छोटी-सी लड़की अपने सुंदर बगीचे में घूमने गई। उसने सुंदर नीले रंग की पोशाक और एक बड़ी-सी नारंगी टोपी पहन रखी थी। उसके सिर पर टोपी बहुत अच्छी लग रही थी। बगीचे में चारों ओर हरी-हरी घास और रंग-बिरंगे फूल खिले हुए थे। तभी उसकी नजर एक सुंदर फूल पर पड़ी। वह उसे तोड़ने के लिए नीचे झुकी। तभी उसने देखा कि पास में एक छोटा-सा खरगोश बैठा हुआ है।
खरगोश बहुत प्यारा था। वह चुपचाप लड़की को देख रहा था। लड़की ने प्यार से खरगोश के सिर पर हाथ फेरा। खरगोश भी उसके पास आकर बैठ गया। लड़की ने सोचा कि शायद खरगोश भूखा है। वह तुरंत घर गई और उसके लिए कुछ गाजर ले आई। खरगोश गाजर देखकर बहुत खुश हुआ। उसने बड़े चाव से गाजर खाई। अब दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। लड़की रोज बगीचे में आती और खरगोश के साथ खेलती। वह बगीचे के फूलों और पौधों की भी देखभाल करती थी।

मेरी प्यारी सहेली और खरगोश
मुस्कान नर्गेश, 11 वर्ष
एक दिन मैं अपने घर के पास वाले बगीचे में घूमने गई। मैंने एक सुंदर सी बड़ी टोपी पहन रखी थी। बगीचे में बहुत सारे फूल खिले हुए थे। मैं फूलों को देख रही थी, तभी मुझे एक छोटा सा खरगोश दिखाई दिया। वह अकेला बैठा हुआ था। मुझे उसे देखकर बहुत अच्छा लगा। मैं धीरे-धीरे उसके पास गई ताकि वह डर न जाए। मैंने उसे प्यार से सहलाया और अपने हाथ में पकड़ा हुआ फूल उसे दिखाया। फिर मैंने उसे थोड़ी गाजर खिलाई। वह खुशी से उछलने लगा। मुझे उसके साथ खेलकर बहुत मजा आ रहा था। थोड़ी देर बाद मैंने सोचा कि पता नहीं इसकी मम्मी कहाँ होगी। शायद यह उनसे बिछड़ गया है। फिर मैं उसे लेकर आसपास देखने लगी। कुछ दूर जाने पर मुझे उसकी मम्मी दिखाई दी। उसे देखते ही छोटा खरगोश दौड़कर अपनी मम्मी के पास चला गया। यह देखकर मुझे बहुत खुशी हुई। मैंने दोनों को प्यार से देखा और फिर अपने घर वापस आ गई। उस दिन मुझे बहुत अच्छा लगा क्योंकि मैंने एक छोटे से जानवर की मदद की थी।




एक फूल और सच्ची दोस्ती
लकी सेन, 13 वर्ष
एक छोटे से गाँव में रिया नाम की एक लड़की रहती थी। रिया को फूलों से बहुत प्यार था। उसका एक छोटा सा कुत्ता था, जिसका नाम मोती था। मोती रिया का सबसे अच्छा दोस्त था। दोनों हर सुबह हरे-भरे बगीचे में खेलने जाते थे। एक दिन रिया ने अपनी बड़ी सी लाल टोपी पहनी। उसने पीला कुर्ता और नीली सलवार पहनी और बगीचे की तरफ चल पड़ी। मोती भी खुशी से उसके पीछे-पीछे दौड़ने लगा। बगीचे में रंग-बिरंगे फूल खिले हुए थे। ठंडी-ठंडी हवा चल रही थी और चिड़ियाँ मीठा गाना गा रही थीं। रिया घास पर बैठ गई। उसने एक सुंदर लाल फूल देखा। उसने धीरे से उस फूल को तोड़ा और मोती को दिखाते हुए बोली, “देखो मोती, कितना सुंदर फूल है!” मोती ने अपनी पूँछ हिलाई, जैसे वह कह रहा हो कि फूल सच में बहुत सुंदर है। तभी रिया की नज़र ज़मीन पर पड़ी। एक छोटी सी तितली का पंख एक काँटे में फँस गया था। तितली उड़ नहीं पा रही थी। रिया को उस पर बहुत दया आई। उसने बड़े प्यार से काँटा हटाया और तितली को आज़ाद कर दिया। तितली खुशी से उड़ गई। ऐसा लगा जैसे वह रिया को धन्यवाद कह रही हो। रिया मुस्कुराई और बोली, “मोती, किसी की मदद करना सबसे बड़ा सुख है।” मोती ने भी खुशी से भौंक दिया। उस दिन रिया ने समझ लिया कि फूलों की सुंदरता तभी है जब हम सबका ख्याल रखें। शाम को दोनों हँसते-खेलते घर लौट आए।




सच्ची इंसानियत
दिव्या, 13
एक दिन राधा अपने बगीचे में बैठी फूलों की सुंदरता निहार रही थी। तभी उसे झाड़ियों के पास एक छोटा-सा कुत्ते का बच्चा दिखाई दिया। वह भूखा और डरा हुआ था। राधा ने उसे प्यार से सहलाया और खाने के लिए रोटी व पानी दिया। धीरे-धीरे वह बच्चा राधा के पास आने लगा और अपनी पूँछ हिलाने लगा। राधा समझ गई कि किसी की मदद करने के लिए धन नहीं, बल्कि एक दयालु दिल होना चाहिए।
उस दिन से उसने बेजुबान जानवरों की देखभाल करने का संकल्प लिया।

बगीचे का खेल
नील मेवाड़ा, 7 वर्ष
एकता को बगीचे में खेलना बहुत पसंद था। एक दिन उसने अपनी माँ की बड़ी सी पीली टोपी पहनी और बगीचे में चली गई। वह नंगे पैर घास पर चल रही थी। तभी उसे एक कोने में एक नन्हा पिल्ला बैठा दिखा। वह बहुत उदास लग रहा था। उसके कान झुके हुए थे। एकता धीरे से उसके पास गई। उसने देखा पिल्ला अकेला है। एकता ने सोचा, इसे कैसे खुश करूँ? पास में ही एक सुंदर गुलाबी फूल खिला था। एकता ने फूल तोड़ा और मुस्कुराते हुए पिल्ले की ओर बढ़ा दिया। पिल्ला पहले तो डरा, फिर उसने अपनी छोटी सी पूँछ हिलाई। जैसे वो कह रहा हो - "क्या ये मेरे लिए है?" एकता ने कहा, "हाँ, आज से हम दोनों दोस्त हैं। मैं तुम्हें टॉमी कहूँगी।" टॉमी खुशी से उछल पड़ा। एकता और टॉमी दोनों पूरे दिन बगीचे में खेलते रहे। एकता ने उसे दूध भी पिलाया। शाम को एकता घर जाने लगी तो टॉमी उसके पीछे-पीछे चल पड़ा। एकता ने माँ से पूछा, "क्या हम इसे रख सकते हैं?" माँ ने हाँ कह दिया। उस दिन एकता ने सीखा कि एक छोटे से फूल और थोड़े से प्यार से सच्ची दोस्ती शुरू हो सकती है।


शेखर मेवाड़ा, 13 वर्ष
आज छुट्टी का दिन था। एंजल ने माँ की बड़ी सी नारंगी टोपी पहन ली और बगीचे में निकल गई। वो फूलों से बातें करती थी। अचानक उसे घास पर एक नन्हा भूरा पिल्ला दिखा। वो अकेला बैठा था और उसकी आँखों में पानी था। शायद वो रास्ता भटक गया था। एंजल के पास जाकर बैठ गई। पिल्ला डर के मारे दूर नहीं हटा, बस एंजल को देखता रहा। एंजल ने आस-पास देखा तो एक छोटा गुलाबी फूल मिला। उसने धीरे से फूल पिल्ले के सामने रखा। पिल्ले ने सूँघा और पूँछ हिलाने लगा। "तुम भूखे हो क्या?" सोनू बोली। वो दौड़ कर घर से बिस्किट और पानी ले आई। पिल्ले ने मजे से खा लिया। खेलते-खेलते शाम हो गई। पिल्ला अब एंजल के पीछे-पीछे चल रहा था। एंजल ने उसे गोद में उठाया और घर ले आई। माँ ने कहा, "इसे छोड़ नहीं सकते, ये तुम्हारा दोस्त है।" उस दिन से भूरा एंजल का सबसे अच्छा दोस्त बन गया। एंजल समझ गई कि जानवर भी प्यार के भूखे होते हैं। एक फूल और थोड़ा सा प्यार किसी का दिन बना सकता है।



नन्हा दोस्त
सम्राट सिंह, 8 वर्ष
तनु अपने परिवार के साथ अभी हाल ही में एक नए घर में रहने आई थी। नई जगह होने के कारण वहाँ उसका कोई भी दोस्त नहीं बना था, जिससे उसका मन बहुत उदास रहता था। उसे हर पल अपने पुराने घर और पुराने दोस्तों की याद आती रहती थी। एक शाम, तनु उदास मन से पास के एक पार्क में घूमने चली गई। घर से निकलते समय उसकी माँ ने उसके हाथ में एक प्यारा-सा फूल दिया था और उसके उदास मन को शांत करते हुए कहा था, "बेटा, जब भी पार्क में कोई बच्चा मिले, तो उसे यह फूल दे देना। ऐसा करने से वह तुम्हारा दोस्त बन जाएगा।" पार्क में पहुँचकर तनु एक जगह गुमसुम होकर नीचे घास पर बैठ गई। तभी वहाँ एक कुत्ते का छोटा-सा बच्चा आया। वह तनु के पास आकर उसकी तरफ़ बड़ी ही मासूम नज़रों से देखने लगा, जैसे कि कह रहा हो कि 'मुझे अपना दोस्त बना लो'। उसकी मासूमियत देखकर तनु के चेहरे पर प्यारी-सी मुस्कराहट आ गई। उसने झट से अपना फूल उस नन्हे पिल्ले के पास रख दिया और बड़े प्यार से उसके सिर पर हाथ फेरने लगी। पिल्ला भी खुशी के मारे अपनी नन्ही-सी पूँछ हिलाने लगा। उस दिन के बाद से तनु रोज़ उससे मिलने पार्क में आने लगी। धीरे-धीरे उन दोनों की दोस्ती बहुत गहरी हो गई। उस प्यारे पिल्ले के साथ खेलते-खेलते पार्क के दूसरे बच्चे भी तनु के पास आने लगे, और जल्द ही रीना के और भी बहुत से नए दोस्त बन गए।


बेजुबान से दोस्ती
चारू कौशिक, 8 वर्ष
एक दिन एक छोटी बच्ची अपने घर के बगीचे में बैठकर पौधों की देखभाल कर रही थी। तभी वहाँ एक छोटा-सा आवारा कुत्ता आया। वह भूखा और उदास था। बच्ची ने उसे देखा तो प्यार से अपने पास बुलाया। पहले तो कुत्ता डरकर दूर खड़ा रहा, लेकिन बच्ची के प्यार से वह धीरे-धीरे उसके पास आ गया। बच्ची ने उसे खाना खिलाया और उसके सिर पर प्यार से हाथ फेरा। कुछ ही दिनों में दोनों अच्छे दोस्त बन गए। अब कुत्ता हमेशा बच्ची के आसपास ही रहता था। एक दिन बच्ची बगीचे में बैठी थी, तभी आइसक्रीम वाला आया। बच्ची आइसक्रीम लेने लगी तो उसका दोस्त कुत्ता भी उसके पास आकर बैठ गया। बच्ची ने अपनी आइसक्रीम का थोड़ा हिस्सा उसे भी दिया। दोनों साथ में बहुत खुश थे। उस दिन बच्ची को समझ आया कि सच्ची दोस्ती के लिए भाषा नहीं, सिर्फ प्यार और अपनापन चाहिए।

Tasneem Maam Patrika:

सुनहरी धूप और रंग
आरव शर्मा, 12 वर्ष
एक सुनहरी धूप वाली सुबह थी, चारों ओर हरियाली छाई हुई थी। छोटी सी रोहिणी ने सिर पर एक बड़ी सी लाल रंग की सुंदर सी टोपी पहनी हुई थी, जो उसके चेहरे को आधा ढके हुए थी। वह हरी-भरी घास पर बैठी हुई थी और प्रकृति की सुंदरता का आनंद ले रही थी।
रोहिणी के पास ही उसका बेहद प्यारा और वफादार छोटा भूरा पिल्ला बैठा हुआ था। रोहिणी के हाथ में एक लाल रंग का नन्हा सा फूल था, जिसे वह बड़े प्यार से अपने पिल्ले को दिखा रही थी। पिल्ला भी बड़ी उत्सुकता और मस्ती भरे अंदाज में उस फूल को देख रहा था, मानों वह अपनी छोटी सी पूंछ हिलाकर रोहिणी के प्रति अपना प्यार जता रहा हो। उन दोनों की यह मासूम सी अठखेलियाँ उस शांत वातावरण में एक अलग ही खुशी घोल रही थीं। नन्ही रोहिणी और उसके प्यारे कुत्ते की यह दोस्ती इस बात का प्रमाण थी कि बेजुबान जानवरों के साथ किया गया प्यार और बिताया गया समय कितना अनमोल होता है। चारों तरफ खिले हुए फूल और ठंडी बयार इस पल को और भी हसीन बना रहे थे। दोनों का यह प्यारा सा रिश्ता और यह सुंदर नज़ारा किसी खूबसूरत सपने जैसा लग रहा था, जहाँ केवल अपनापन, शांति और असीम आनंद था।



लाल टोपी वाली गुड़िया और उसका दोस्त
सत्यनारायण शर्मा, 8 वर्ष
एक गाँव में एक छोटी-सी लड़की रहती थी, नाम था परी। उसे अपनी बड़ी-सी लाल टोपी बहुत पसंद थी। वह उसे पहनकर ही बगीचे में खेलने जाती थी। परी का एक छोटा-सा दोस्त था, एक नन्हा-सा कुत्ता, नाम था मोती। मोती हमेशा उसके पीछे-पीछे चलता था। एक दिन परी घास पर बैठी थी। तभी उसे एक छोटा-सा लाल फूल दिखा। वह अकेला खिला था, जैसे वह भी दोस्ती करना चाहता हो। परी ने धीरे से उसे छुआ और बोली, "तुम कितने सुंदर हो!" मोती भी पास आकर बैठ गया और पूँछ हिलाने लगा, जैसे वह भी कह रहा हो, "तुम हमारे दोस्त हो।" परी ने फूल को तोड़ा नहीं। उसने कहा, "अगर मैं तुम्हें तोड़ लूँगी, तो तुम मुरझा जाओगे। तुम यहीं रहो, मैं रोज़ तुमसे मिलने आऊँगी।" उस दिन से परी और मोती रोज़ बगीचे में आते और उस फूल को पानी देते। धीरे-धीरे वहाँ और भी बहुत सारे फूल खिल गए। पूरा बगीचा महक उठा।



प्यारी बच्ची और खरगोश
पूर्विका शर्मा, 8 वर्ष
एक दिन एक छोटी बच्ची अपने बगीचे में फूल तोड़ रही थी। उसने सुंदर-सी लाल टोपी पहन रखी थी। तभी उसकी नजर एक छोटे से खरगोश पर पड़ी। खरगोश बहुत प्यारा था। बच्ची ने उसे प्यार से फूल दिखाया। खरगोश भी उसके पास आ गया। बच्ची ने उसे सहलाया और उसके साथ खेलने लगी। दोनों ने बगीचे में खूब मस्ती की। बच्ची ने खरगोश को ताजी घास और गाजर खिलाई। खरगोश भी खुशी से उछलने लगा। उस दिन बच्ची ने सीखा कि हमें सभी जानवरों से प्यार करना चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए।

Updated on:
27 Nov 2026, 3:42 PM IST
Published on: