पटना

अभय कुशवाहा बने जदयू की यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष , डांस को लेकर आए थे चर्चा में देखे वीडियो

जदयू की यूथ विंग का प्रदेशाध्यक्ष अभय कुशवाहा को बना दिया गया हैं। बार बाला के साथ डांस कर आए थे चर्चा में।
2 min read
• •
Updated: 5 Apr 2018, 2:52 PM IST
abhay khushwah
abhay khushwah

(पटना ): जदयू की यूथ विंग का प्रदेशाध्यक्ष अभय कुशवाहा को बना दिया गया हैं। बुधवार को जदयू के प्रदेशाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कार्यकारिणी को भंग करने के बाद अभय कुशवाहा को यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष का जिम्मा सौंपा। पहले संतोष कुशवाहा इस जिम्मेदारी को संभाल रहे थे।

अभय कुशवाहा पार्टी के दबंग नेता हैं और पार्टी की तरफ से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। पर अपनी राजनीति के अलावा अभय अपने डांस की वजह से भी काफी चर्चा में रहे हैं। कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें अभय महिला डांसर के साथ उछल- उछल कर पोल डांस कर रहे थे।

यह भी पढ़े : साधुओं को राज्यमंत्री बनाए जाने पर राहुल गांधी का तंज, शिवराज 'मामा' पर लिख डाला गाना

अभय ने किया बार बाला के साथ जमकर डांस

अभय ने डांसर पर खूब नोट लूटाएं और अश्लील डांस स्टेप करते हुए कैमरे में कैद हो गए थे। वहां मौजूद लोगोें ने डांस का जमकर मजा लिया और कुछ लोगों ने इस डांस को अपने मोबाइल में रिकार्ड कर लिया। यह वीडियो वायरल हो गया जिसके बाद अभय कुशवाहा को बहुत आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इस वीडियो को मुद्या बनाकर विपक्ष ने विधानसभा में अभय की जमकर आलोचना की थी । अभय कुशवाहा पूर्व में जदयू की तरफ से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं । उन्होंने बिहार के गया जिले की टेकरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था ।

अभय कुशवाहा के डांस वीडियों को देखने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक किजिए:-

यह भी पढ़े : आसाराम के साथ जेल में रहेंगे सलमान खान , कोर्ट ने सुनाई 5 साल की सजा

Published on:
Also Read
View All
बिहार: सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, एक साथ 15 अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश

महाराष्ट्र से गिरफ्तार 13 लाख के इनामी माओवादी की निशानदेही पर झारखंड के जंगल से राइफल और कारतूस बरामद

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए

अनंत सिंह की बेटी की शादी में शामिल होंगे नीतीश कुमार और लालू यादव? विधायक बोले- शादी में सत्ता पक्ष-विपक्ष नहीं होता

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, पहली बार सदन में दिखेंगे प्रशांत किशोर; सरकार को घेरने की होगी चुनौती