वह दोनों राज्यों में दर्ज कुल 53 मामलों में वांछित है। इनमें पलामू के 23, बिहार के औरंगाबाद के 20 और गया जिले के 10 मामले शामिल हैं। उसके खिलाफ हत्या, पुलिस पर हमला, लेवी वसूली, विस्फोट, आगजनी तथा हथियार और विस्फोटक रखने के मामले दर्ज हैं। वह पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के देवगन (तिलहड़वा) गांव का रहने वाला है।