पटना

लालू के परिवार की सुरक्षा के साथ नहीं किया कोई समझौता: एडीजी संजीव कुमार सिंघल

राबड़ी देवी के घर से सुरक्षा कमांडो को हटाने की बात पर राज्य के पुलिस मुख्यालय ने अपनी बात रखी ।
2 min read
• •
Updated: 11 Apr 2018, 10:21 PM IST
lalu family
lalu family

(पटना): राबड़ी देवी के घर से सुरक्षा कमांडो को हटाने की बात पर राज्य के पुलिस मुख्यालय ने अपनी बात रखी। पुलिस की तरफ से एडीजी (मुख्यालय) संजीव कुमार सिंघल ने कहा कि राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती गई हैं।

राबड़ी देवी के घर से सुरक्षा वापस लेने के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई। इस मामले पर पुलिस मुख्यालय ने अपनी स्थिति स्पष्ट की और कहा कि लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्यों को सुरक्षा के हिसाब से पर्याप्त संख्या में कमांड़ो और पुलिस जवान उपलब्ध करवाए गए हैं।

लालू प्रसाद यादव के परिवार को मिलती है ऐसी सिक्योरिटी

एडीजी ने बताया कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को जेड प्लस सिक्योरिटी के साथ-साथ बिहार के एसएसजी एक्ट 2010, के तहत सुरक्षा प्रदान की जाती हैं। एडीजी ने यह भी बताया कि राबड़ी देवी को जेड प्लस सिक्योरिटी के साथ कुल 56, लालू प्रसाद यादव के पास जेड प्लस सिक्योरिटी के साथ 3 पुलिस पदाधिकारी और 2-8 सीआरपीएफ बल के जवान, तेजस्वी यादव के साथ 27 और तेजप्रताप यादव के साथ 10 सुरक्षाकर्मी अब भी तैनात हैंं।

राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास पर लगाए गए सुरक्षा कमांडो को हटाने के बारे में एडीजी ने कहा कि सुरक्षा को लेकर एक विशेष कमिटी बनाई गई और इसके निर्णय पर लालू प्रसाद यादव के घर से सुरक्षकर्मियों को हटाया गया है। एडीजी ने कहा कि लालू की सुरक्षा में लगे 15 पुलिस कर्मियों को हटाया गया है क्योंकि इस समय लालू इस समय जेल में है।

राबड़ी देवी ने लिखा नीतीश कुमार को पत्र

सुरक्षकर्मियों की बात को लेकर लालू प्रसाद यादव के परिवारजनों में काफी आक्रोश है। इस संदर्भ में राबड़ी देवी ने बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र लिखा। इस पत्र में उन्होंने लिखा कि सुरक्षा में लगे कमांडो को हटाने के बाद उनके घर की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार पर यह आरोप लगाया कि राबड़ी देवी के परिवार को मारने के लिए सरकार साजिश कर रही है इसिलिए सुरक्षा में लगे जवानों को हटाया गया है। राबड़ी देवी ने अपने पत्र में इस बात का जिक्र भी किया कि यदि उनके परिवार के लोगों के साथ कोई भी अप्रिय घटना हुई इसका जिम्मेदार राज्य का गृह विभाग और गृह विभाग के मंत्री होंगे।

Published on:
Also Read
View All
छठ पूजा पर कल्याण बनर्जी के बयान से भड़के चिराग पासवान, बोले- ‘कुछ क्षेत्रीय नेता ‘ब्रांड भारत’ को नुकसान पहुंचा रहे’

अनंत सिंह के काले चश्मे वाले अंदाज पर होने वाली समधन ने ली चुटकी, बोलीं- गोरे-गोरे मुखड़े पे काला-काला चश्मा

नीतीश कुमार के नाम पर पुल के नामकरण से लालू यादव की आपत्ति पर JDU का पलटवार, कहा- बिहार का नाम ‘चारा-नगर’ रख दें

राघोपुर-बिदुपुर पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखने पर चिराग पासवान की आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

बिहार में नीतीश सेतु नाम पर सियासी घमासान, रोहिणी आचार्य बोलीं- लालू यादव ने रखी नींव, उन्हीं के नाम पर हो पुल