पटना

साली से दूसरी शादी करने पर भड़के ससुराल वाले, मामा के बदले भांजे को गंगा में डुबाकर मारा

भागलपुर में एक युवक के साली से शादी करने से नाराज ससुराल वालों ने युवक के भांजे को गंगा में डुबाकर मार डाला।
less than 1 minute read
Dec 25, 2025
Crime News
क्राइम न्यूज (प्रतिकात्मक फोटो)

बिहार के भागलपुर में एक युवक ने पहली पत्नी के रहते अपनी छोटी साली से शादी कर ली। इससे नाराज परिवार वालों ने युवक प्रदीप पासवान के भांजे राकेश को मंगलवार को गंगा में डुबाकर मार डाला। इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ की मदद से बुधवार को शव को बाहर निकाला।

क्या है मामला

पुलिस के मुताबिक, मृतक राकेश उर्फ अभिषेक पासवान (23) अपने मामा प्रदीप पासवान के साथ भागलपुर के नया टोला में रहता था। प्रदीप ने पहली पत्नी के रहते छोटी साली से शादी कर ली थी। इससे नाराज ससुराल वालों ने प्रदीप के खिलाफ थाने में एफआईआर करवाई थी, पुलिस ने इसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया था। राकेश ने ही प्रदीप की जमानत कराकर जेल से बाहर निकलवाने में मदद किया था। पुलिस कह रही है कि शायद इसकी वजह से ससुराल वाले उससे नाराज थे, इसलिए घटना को अंजाम दिया।

भांजे को डुबाकर मार डाला

मृतक राकेश के मामा प्रदीप पासवान ने बताया कि राकेश कोर्ट कैंपस में काम करता था। मंगलवार को मोहल्ले के संजय पासवान की मौत हुई, उसके अंतिम संस्कार के बहाने बीरु, नंदू, पंकज, चिक्कू, मुकेश और मानिक पासवान राकेश को घाट पर ले गए। प्रदीप के मुताबिक, वहां उसे नशा करवाकर मारपीट की, फिर साजिश कर गंगा में डुबाकर मार डाला। इसकी सूचना मिलने पर मैं गंगा घाट पहुंचा था, लेकिन तब तक सभी वहां से भाग गए थे। प्रदीप का कहना है कि एक साल पहले दूसरी शादी की थी, इसी दुश्मनी में रिश्तेदार ने भांजे की हत्या कर दी। कुछ दिन से राकेश कोर्ट का काम छोड़ दिया था।

Updated on:
25 Dec 2025 11:06 am
Published on:
25 Dec 2025 11:01 am
Also Read
View All
‘विपक्ष के झांसे में न आएं युवा, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार’, पटना में छात्रों के हंगामे के बीच बोले मंत्री श्रवण कुमार

पटना में पुलिस एक्शन के बीच भड़कीं छात्राएं, कहा- CJI हमें कॉकरोच कहते हैं और BPSC कुत्ता

Bihar Students Protest: ‘तेजस्वी पहले 10वीं पास करें फिर सुझाव दें’, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का तंज; बोले- छात्रों की मांगें पूरी हुईं

BPSC Students Protest: 70वीं BPSC पर फिर भड़का गुस्सा: पटना में अभ्यर्थियों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, राजभवन मार्च से बढ़ा तनाव

BPSC अधिकारी के ‘कुत्ते भौंकते हैं’ वाले बयान पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- तुरंत हटाएं और माफी मंगवाएं