पटना

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बिहार में बसपा ने इन चार सीटों पर उतारें अपने प्रत्याशी, देखें लिस्ट

बिहार में विधानसभा चुनाव में अब करीब एक माह बचे हैं। चुनाव आयोग किसी भी दिन अब इसकी घोषणा कर सकता है। इसको देखते हुए बसपा ने बिहार के चार विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं।

2 min read
Oct 02, 2025

बिहार में चुनाव आयोग की ओर से चुनावी बिगुल बजने में कुछ दिन अभी शेष हैं। लेकिन, राजनीतिक दल अब पूरी तरह से मैदान में उतर चुक हैं। हर एक राजनीतिक दल प्रत्येक सीट पर चुनाव की तैयारियों में जुटा है। वे वहां अपने वोट बैंक को मजबूत करने में लगे हैं। इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी(बसपा) ने एक बड़ा चुनावी दांव खेलते हुए बिहार के कैमूर जिले की चारों विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से की कुछ दिन पहले ही कैमूर जिले के 3 विधासभा सीट भभुआ, मोहनिया और रामगढ़ से अपने प्रत्याशी की घोषणा किया था। कैमूर में ही पार्टी ने अब चैनपुर विधानसभा से भी अपने उम्मीदवार तय कर लिया है।

ये भी पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव: आरजेडी में कटेंगे एक दर्जन से ज्यादा प्रत्याशियों के नाम, सर्वे रिपोर्ट पर पार्टी ने लिया बड़ा फैसला

किस सीट पर कौन लड़ेगा चुनाव ?

चैनपुर विधानसभा सीट से पार्टी ने धीरज सिंह उर्फ भान सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी प्रमुख के निर्देश पर जिला अध्यक्ष छोटे लाल राम ने धीरज सिंह के नाम की घोषणा किया। वहीं भभुआ से विकास पटेल, मोहनिया से ओमप्रकाश दीवाना और रामगढ़ से सतीश यादव को पार्टी ने पहले ही अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

जमा खां पर कसा तंज

चैनपुर सीट के बसपा के प्रत्याशी धीरज सिंह उर्फ भान सिंह ने टिकट मिलने के बाद कहा कि, यह बहन मायावती का आशीर्वाद है। आगे उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि चैनपुर में केवल सरकार घोषणाएं करती है। लेकिन काम कुछ नहीं करती। धीरज सिंह ने मंत्री जमा खां पर तंज कसते हुए कहा कि वे सायरन मंत्री हैं। सिर्फ सायरन बजाकर आते हैं और फिर चले जाते हैं। काम कुछ नहीं करते हैं।लेकिन जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है। धीरज सिंह ने अधौरा प्रखंड की चर्चा करते हुए कहा कि इस प्रखंड के लोग अभी भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के मुद्दे पर बसपा एक मजबूत चुनाव लड़ेगी और चैनपुर सीट जीतकर दिखाएगी।

ये भी पढ़ें

SIR Inside Story Bihar : वोटर लिस्ट में सबसे ज्यादा वोटर मगध में जुड़े सीमांचल में कटे, पढ़िए इनसांइड स्टोरी

Also Read
View All

अगली खबर