
Bihar Forest Range Officer Recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों को भरने के लिए नया भर्ती विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (Forest Range Officer) में वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के पदों पर की जाएगी। प्रकृति और पर्यावरण के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है।
आयोग की ओर से जारी विज्ञापन संख्या 10/2026 के मुताबिक कुल 16 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 जुलाई, 2026 से शुरू होने जा रही है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर 16 अगस्त, 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इस पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल 6 के तहत 35400 रुपये से 112400 रुपये प्रति माह तक की शानदार सैलरी मिलेगी।
इस भर्ती प्रक्रिया में महिला, पुरुष और थर्ड जेंडर तीनों ही श्रेणियां आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पशुपालन एवं पशुरोग विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान, गणित, भौतिक शास्त्र, सांख्यिकी और जंतु विज्ञान में से कम से कम किसी एक विषय के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा एग्रीकल्चर फोरेस्ट्री या इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री धारक भी इसके लिए योग्य माने जाएंगे।
सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए जबकि महिलाओं के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग, महिलाओं एंव थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों की उम्र कम से कम 21 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। एससी एसटी वर्ग के लिए 42 वर्ष आयु निर्धारित की गई है।
शारीरिक योग्यता की बात करें तो सामान्य पिछड़ा और अनुसूचित जाति के पुरुषों की लंबाई कम से कम 163 सेमी और महिलाओं की लंबाई 150 सेमी होनी चाहिए। वहीं एसटी वर्ग के पुरुषों के लिए 152.5 सेमी और महिलाओं के लिए 145 सेमी लंबाई होनी जरूरी है। पुरुषों का सीना बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी होना जरूरी है। थर्ड जेंडर के लिए मापदंड पिछड़ा वर्ग के समान रहेंगे।
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। सभी वर्ग के पुरुष महिला और थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क केवल 100 रुपये तय किया गया है। अभ्यर्थी इसका भुगतान नेट बैंकिंग या क्रेडिट और डेबिट कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं। इसकी पेमेंट