पटना

Bihar Budget 2026: बजट सत्र शुरू लेकिन बिहार कांग्रेस को अब तक नहीं मिला CLP लीडर, आखिर क्यों फंसा है नेता के नाम पर पेंच?

Bihar Budget 2026:  बिहार विधानसभा का 02 फरवरी से बजट सत्र शुरू हो गया है। कांग्रेस अभी तक अपना विधायक दल का नेता घोषित नहीं कर पाई है।

2 min read
Feb 03, 2026
बिहार कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कांग्रेस नेता। फोटो-पत्रिका

Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा का सत्र शुरू हो चुका है, आज (03 फरवरी) बिहार का बजट पेश होना है। इससे पहले कांग्रेस नेताओं की सोमवार की शाम में विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में भी विधायक दल के नेता के नाम का ऐलान नहीं हो पाया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने इससे जुड़े सवाल पर पत्रिका से कहा कि इस पर अन्तिम फैसला पार्टी आला कमान को लेना है। पार्टी की ओर से अभी इसपर कोई दिशा निर्देश नहीं मिला है। इसलिए अभी इसपर कोई फैसला नहीं हो पाया है। सदन में कांग्रेस- आरजेडी के तालमेल पर उन्होंने कहा कि सदन के अंदर कांग्रेस- राजद के साथ है, लेकिन बाहर एकला चलो की राह पर है। दरअसल, कांग्रेस के सीनियर नेता शकील अहमद खान ने प्रशांत किशोर से गठबंधन से जुड़े सवाल पर कहा था कि अगर हमारे विचार मिले, तो राजनीति में संभावनाएं भी बन सकती है। हालांकि, प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के सीनियर नेता और पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने इसपर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार करते हुए कहा कि हमारा पहला उदेश्य संघठन को मजबूत करना है। इसको लेकर हमारे नेता 08 फरवरी से जिला के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

ये भी पढ़ें

Bihar politics : चमड़ा व्यापारी को 16 लाख में बनाया AICC सदस्य? अपनों के ही निशाने पर बिहार कांग्रेस के दिग्गज नेता अखिलेश सिंह

कौन होगा विधायक दल का नेता?

02 फरवरी से बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। लेकिन, पार्टी ने अभी तक अपना विधायक दल का नेता घोषित कर पाई है। इससे जुड़े सवाल पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि अभी इसमें समय लगेगा। जो व्यवस्था है उसपर ही हमारा काम चलेगा। पार्टी आला कमान के निर्देश मिलते ही तय कर लिया जायेगा। बिहार विधानसभा में कांग्रेस के छह विधायक हैं। पिछले विधानसभा में शकील अहमद खान विधायक दल के नेता थे। लेकिन, 2025 का विधानसभा चुनाव में उनके हारने के बाद  यह पद खाली पड़ा है। पार्टी की दिल्ली में पिछले माह हुई बैठक में भी लेकिन, इसपर कोई फैसला नहीं हो पाया था।

सदन में कांग्रेस और राजद साथ साथ

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने साफ कर दिया कि विधानसभा के अंदर कांग्रेस और आरजेडी एक साथ सरकार को घेरने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि सदन में अमूमन ऐसा ही होता है कि समान्य विचारधारा वाले लोग एक साथ मिलकर सरकार को घेरने का काम करते हैं। लेकिन, पार्टी जमीन पर अपना संघर्ष का रास्ता अलग तय करेगी।

ये भी पढ़ें

NEET छात्रा केस पर सदन के बाहर हंगामा, कांग्रेस MLA बोले- रेपिस्ट खुलेआम घूम रहे हैं और CBI…

Updated on:
03 Feb 2026 10:38 am
Published on:
03 Feb 2026 09:40 am
Also Read
View All

अगली खबर