पटना

बिहार: रोहतास में महिला CO के साथ लूटपाट, विरोध करने पर किया दुर्व्यवहार, जानें क्या है पूरा मामला

बिहार में एक महिला सीओ के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। यह मामला कैमूर पहाड़ी स्थित गीता घाट वॉटरफॉल से जुड़ा है। सूर्यपुरा की महिला अंचलाधिकारी अपने एक पुरुष मित्र के साथ यहां पर घुमने गई थीं।
less than 1 minute read
Jul 20, 2025
Bihar crime news
बिहार रोहतास में महिला CO के साथ लूटपाट

बिहार के रोहतास जिला से एक महिला सीओ के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। हालांकि लूटपाट करने वाले छह बदमाशों में से तीन की गिरफ्तारी हो गई है। यह घटना सूर्यपुरा की अंचल अधिकारी से जुड़ा है। वे अपने एक पुरुष मित्र के साथ कैमूर पहाड़ी के पास स्थित गीता घाट वॉटरफॉल घुमने गई थी।

महिला सीओ निजी यात्रा पर थीं

दोनों सड़क किनारे गाड़ी खड़ा कर वॉटरफॉल की ओर घुमने जा रही थी। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों को उनपर दोनों पर शक हुआ और उन्होंने दोनों को घेर लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने महिला सीओ और उनके पुरुष मित्र से कई सवाल किए। गाड़ी खड़ी करके पैदल क्यों जा रहे हैं? इस प्रकार के कुछ अटपटे सवाल कर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच नोंकझोंक भी हुई। महिला अधिकारी अपनी निजी यात्रा पर थीं.

कुछ युवकों ने अधिकारी के साथ किया दुर्व्यवहार

इसके बाद कुछ युवकों ने महिला अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। उनके कार का शीशे पर हमला कर दिया गया। वाहन के आगे बाइक को गिराकर रास्ते को रोक दिया। इसी दौरान महिला अधिकारी के मोबाइल फोन और उनका बैग छीन लिया।

पुलिस ने बरामद किया मोबाइल

इस घटना की जानकारी मिलते ही दरिगांव थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल परल पहुंच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। महिला अधिकारी के छीने गए मोबाइल को भी बरामद कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Published on:
20 Jul 2025 01:14 pm