पटना

बिहार चुनाव 2025: खेसारी लाल यादव ने कहा- अपने बच्चों के रोजी रोजगार के लिए बिहार बदलिए, पवन सिंह पर भी कसा तंज

बिहार चुनाव 2025 खेसारी लाल यादव ने दावा किया कि पहले चरण में महागठबंधन 100 सीटें जीत गया है। मतदान कर के जनता ने अपना संदेश दे दी है।

2 min read
Nov 07, 2025
खेसारी लाल यादव। फोटो- सोशल साइट

बिहार चुनाव 2025: भोजपुरी फिल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव शुक्रवार को दिनारा विधानसभा क्षेत्र के पिथनी हाई स्कूल मैदान में आरजेडी प्रत्याशी के समर्थन अपनी जनसभा को संबोधित करते हुए रोजी रोजगार की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार बदलनी जरूरी है। ताकि हमें रोजी रोजगार के लिए दूसरे प्रदेश में जाने की जरूरत नहीं पड़े। बिहार के बच्चे को बिहार में ही रोजी- रोजगार मिले। ऐसी व्यवस्था बहाल करने के लिए यह सरकार बदलनी जरूरी है।

ये भी पढ़ें

बिहार चुनाव 2025: प्रशांत किशोर ने कहा- इतनी वोटिंग सरकार बनाए रखने के लिए नहीं, बदलाव के लिए होती है

पवन सिंह पर कसा तंज

भोजपुरी फिल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर चुनावी सभा में भी तीखा हमला करते हुए बोला कि पवन भैया ने मेरी बीवी को लेकर जो कुछ कहा है वह तो आप लोग जानते ही हैं। मीडिया वे आजकल बहुत कुछ कहते चल रहे हैं। ये वो ही पवन भैया हैं जिनके लिए लोकसभा चुनाव में मैंने प्रचार किया था, यहां तक कि मेरे पिताजी ने उनको अपना आशीर्वाद दिया था। वे छपरा में आकर मेरे खिलाफ चुनाव प्रचार कर रहे हैं। यही फर्क है मेरे और उनमें।

100 सीट जीतने का दावा

फिल्मी अंदाज में खेसारी लाल यादव ने कहा कि बिहार बदलेंगे ना? ताकि आपके बच्चे आपसे सवाल नहीं पूछें? वे यह नहीं बोलें कि जब बिहार बदल रहा था तब आपने गलत को क्यों चुना? कार्यक्रम के अंत में खेसारी लाल यादव ने दावा किया कि पहले चरण के मतदान में महागठबंधन 100 सीटों पर जीत रही हैं। जो बच गया है वो 11 नवंबर को जीत लेंगे।

बयान को लेकर सुर्खियों में

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने कुछ दिन पहले कहा था कि राम मंदिर में पढ़कर मैं मास्टर, प्रोफेसर या अफसर बन जाऊंगा क्या? नहीं। राम मंदिर आस्था का विषय है, वह अलग है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए काम होना चाहिए। देश शिक्षा से ही चलाया जा सकता है। हनुमानगढ़ी के देवेशाचार्य महाराज ने "खेसारी लाल यादव के इस बयान को मूर्खतापूर्ण कहा था। उन्होंने कहा था कि भारत सनातन धर्म का देश है और भगवान राम सनातन की आत्मा हैं। खेसारी लाल के बयान से साबित होता है कि कुछ चंद वोटों के लिए और चंद लोगों को खुश करने के लिए उन्होंने यह बयान दिया है।

ये भी पढ़ें

बिहार चुनाव 2025: मोकामा जा रहा 99 लाख रुपया जब्त, पढ़िए पैसे का चुनावी कनेक्शन

Also Read
View All

अगली खबर