पटना

Bihar Election: दूसरे चरण के मतदान में जबरदस्त उछाल, दोपहर 1 बजे तक 47.62% वोटिंग, 2020 से 13% अधिक

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पहले चरण से भी ज़्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। दोपहर 1 बजे तक 122 सीटों पर 47 प्रतिशत से ज़्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। 

2 min read
Nov 11, 2025
वोटिंग के लिए अपनी बारी का इंतजार करते मतदाता लाइन में खड़े (फ़ोटो- निर्वाचन आयोग X)

Bihar Election:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मंगलवार को हो रही वोटिंग में मतदाताओं का उत्साह रिकॉर्ड तोड़ता दिख रहा है। शुरुआती घंटों में मतदाताओं का उत्साह चरम पर रहा और सभी मतदान केंद्रों पर मतदान सुचारू रूप से चल रहा है। चुनाव आयोग द्वारा दोपहर 1 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, दूसरे चरण में अब तक कुल 47.62% मतदान हुआ। यह आंकड़ा पिछले विधानसभा चुनाव 2020 के दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक हुए मतदान (33.85%) से 13.77 प्रतिशत अधिक है।

ये भी पढ़ें

Bihar Election 2025 Phase 2: दूसरे चरण में  9 बजे तक 14.55% मतदान, वोटिंग में गया सबसे तेज, भागलपुर सुस्त

Bihar Chunav Phase 2 Voting में किशनगंज सबसे आगे

दूसरे चरण में कुल 122 सीटों पर सुबह से ही मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह था। सुबह 9 बजे तक लगभग 14.55% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर दिया था, जो दोपहर में और बढ़कर 47.62% तक पहुंच गया। राज्य के चार प्रमुख जिलों किशनगंज, गया, जमुई, और बांका में 50% से अधिक मतदान दर्ज किया गया है। इनमें किशनगंज में सबसे अधिक 51.86% मतदान हुआ है। वहीं, गया में 50.95%, जमुई में 50.91% और बांका में 50.07% मतदान हुआ। वहीं, मधुबनी जिले में सबसे कम 43.39% मतदान दर्ज किया गया।

Bihar Election: कहां कितना हुआ मतदान

  • अररिया: 51.86 %
  • गया: 50.95 %
  • जमुई: 50.91 %
  • भागलपुर: 50.07 %
  • बांका: 49.89 %
  • किशनगंज: 49.63%
  • औरंगाबाद: 49.45%
  • पश्चिमी चंपारण: 48.91%
  • पूर्णिया: 48.50%
  • शिवहर: 48.23%
  • कैमूर (भभुआ): 48.22%
  • पूर्वी चंपारण: 48.01%
  • अरवल: 47.11%
  • सुपौल: 46.87%
  • जहानाबाद: 46.07%
  • सीतामढ़ी: 45.28%
  • रोहतास: 45.19%
  • कटिहार: 45.09%
  • नवादा: 43.45%
  • मधुबनी: 43.39%

Bihar Election 2025: 45,399 केंद्रों पर हो रही वोटिंग

दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीट के लिए मतदान केंद्रों की संख्या करीब 45,399 है, जिनमें से अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है ताकि शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जा सके। बिहार पुलिस भी हाई अलर्ट मोड में है।

ये भी पढ़ें

Bihar Election: बिहार को अब चाहिए ट्रिपल R, दूसरे चरण की वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का बड़ा बयान

Also Read
View All

अगली खबर