बिहार में ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषद का चुनाव नवंबर 2026 में संभावित हैं। बिहार में पंचायती राज संस्थाओं का कार्यकाल दिसंबर 2026 में समाप्त हो रहा है।
Bihar Panchayat Elections 2026 बिहार में इस साल के अन्त में होने वाले पंचायत चुनाव पार्टियों के सिंबल करवाने का मांग पर नीतीश सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि अगर सभी लोग चाहें तो इस पर विचार किया जा सकता है। दरअसल, बजट सत्र के अन्तिम दिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने अपनी ही सरकार से मांग किया कि बिहार में पंचायत चुनाव दलीय आधार पर अर्थात पार्टी के आधार पर कराए जाएं।
पूर्णिया जिले के बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने शुक्रवार विधानसभा में गैर सरकारी संकल्प प्रस्ताव के जरिए यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार इस वर्ष के अन्त में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को दलीय आधार पर कराने की मांग की। इस पर मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि बिहार में पंचायत चुनाव बिहार पंचायती राज अधिनियम 2006 और बिहार पंचायत निर्वाचन नियमावली के आधार पर कराए जाते हैं। दलीय आधार से पंचायत चुनाव कराने का कोई भी प्रस्ताव सरकार के स्तर पर विचाराधीन नहीं है। लेकिन, सभी लोगों की इसपर सहमति बनती है तो इस दिशा में विचार किया जा सकता है।
मंत्री दीपक प्रकाश ने आगे कहा कि सभी राजनीतिक दल और आम जनता की इसपर सहमति बनती है तो इस पर विचार किया जा सकता है। मंत्री के जवाब पर बीजेपी विधायक ने दूसरे राज्यों का उधाहरण देते हुए कहा कि जिला परिषद, मुखिया आदि के चुनाव वहां पर दलीय आधार पर होते हैं। इसलिए सरकार बिहार में भी इस दिशा में विचार करे और सभी राजनीतिक पार्टियों से इसपर विचार विमर्श कर आगामी पंचायत चुनाव को दलीय आधार पर कराने की दिशा में उचित फैसला ले। उन्होंने आगे कहा कि वैसे भी बिहार पंचायत चुनाव में अभी 6 महीने से ज्यादा समय बचा है।
बिहार में अभी तक गैर-दलीय आधार पर पंचायत चुनाव होता है। बिहार में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के चुनाव में अभी गैर दलीय व्यवस्था है। मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य आदि के पदों पर खड़े होने वाले प्रत्याशी किसी पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव नहीं लड़ते हैं। बल्कि उन्हें चुनाव आयोग की तरफ से अलग-अलग स्वतंत्र चुनाव चिह्न आवंटित किए जाते हैं। मतपत्र या ईवीएम पर किसी भी राजनीतिक दलों के नाम अंकित नहीं होते हैं। हालांकि, विभिन्न पार्टियों की ओर से चुनाव के दौरान अपने अपने प्रत्याशियों का समर्थन जरूर किया जाता है। मगर वे प्रचार के दौरान किसी भी पार्टी का सिंबल नहीं इस्तेमाल करते हैं।
बिहार में ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषद का चुनाव नवंबर 2026 में संभावित हैं। बिहार में पंचायती राज संस्थाओं का कार्यकाल दिसंबर 2026 में समाप्त हो रहा है। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने पहले ही साफ कर दिया है कि आगामी चुनाव समय पर ही कराए जाएंगे।