15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शपथ पढ़ने में ये हाल, कैसे चलेगा बिहार? सम्राट चौधरी का वीडियो शेयर कर राजद-कांग्रेस ने बोल हमला

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही RJD और कांग्रेस ने उनके शपथ ग्रहण समारोह का एक वीडियो शेयर कर उन पर निशाना साधा है। RJD का आरोप है कि मुख्यमंत्री 'अक्षुण्ण' और 'सम्यक' जैसे शब्द पढ़ कर भी ठीक से नहीं बोल पाए।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Apr 15, 2026

samrat chaudhary oath, bihar news, bihar politics, सम्राट चौधरी

सीएम पद की शपथ लेते सम्राट चौधरी (फोटो-X@BJPBihar)

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बन चुके हैं। उसके शपथ लेने कुछ देर बाद से ही विपक्ष ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पहले तेजस्वी यादव ने बधाई के नाम पर हमला बोला, फिर शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा शपथ पत्र पढ़ने में हुई कुछ कथित चूक को लेकर राजद और कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर हमला बोला है। विपक्ष का दावा है कि सूबे के नए मुखिया हिंदी के बुनियादी शब्दों का सही उच्चारण तक नहीं कर पाए।

अक्षुण्ण और सम्यक जैसे शब्द नहीं पढ़ पाए - राजद

राजद ने सम्राट चौधरी का शपथ लेते हुए वीडियो पोस्ट करते हुए बेहद आक्रामक रुख अपनाया है। राजद ने आरोप लगाया कि नए मुख्यमंत्री 'अक्षुण्ण', 'सम्यक' और 'संसूचित' जैसे गरिमामय शब्दों को ठीक से नहीं पढ़ सके। राजद ने अपने आधिकारिक हैंडल से लिखा, 'बिहार के नए मुख्यमंत्री जी शपथ भी सही ढंग से नहीं पढ़ पाए। दूसरों के परिवारवाद, अपराध और शिक्षा को लेकर मनगढ़ंत आरोप लगाने वालों को आज सब कुछ एक ही पैकेज और एक ही व्यक्ति में मिल गया है। दूसरों का उपहास उड़ाने वाले उन तथाकथित संभ्रांत लोगों के मुंह पर वक्त ने क्या तमाचा जड़ा है।'

कांग्रेस ने पूछा- कैसे चलेगा बिहार?

बिहार कांग्रेस ने भी सम्राट चौधरी का वीडियो साझा करते हुए मुख्यमंत्री की कार्यक्षमता पर सवाल उठाए। कांग्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'शपथ पढ़ने में ये हाल, कैसे चलेगा बिहार?' कांग्रेस का आरोप है कि जो व्यक्ति शपथ पत्र के शब्दों को स्पष्ट रूप से नहीं पढ़ सकता, वह राज्य की जटिल प्रशासनिक फाइलों और नीतियों को कैसे समझेगा?

तेजस्वी का इलेक्टेड और सिलेक्टेड वाला तंज

राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने भी तंज भरे लहजे में सम्राट चौधरी को सीएम बनने पर बधाई दी। उन्होंने सम्राट चौधरी को सेलेक्टेड मुख्यमंत्री बताया। तेजस्वी ने लिखा कि सम्राट चौधरी ने निर्वाचित यानि इलेक्टेड मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा तो पूरी कर ली, लेकिन अब वे खुद सेलेक्टेड मुख्यमंत्री हैं। तेजस्वी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आशा है कि नए मुख्यमंत्री बाहरियों के दिशा-निर्देशों के आगे बिहारियों के स्वाभिमान को गिरवी नहीं रखेंगे।

सोशल मीडिया पर क्या कह रहे लोग

राजद द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। सत्यवन्त सिंह नाम के यूजर ने लिखा, 'आप ही का प्रोडक्ट है, भाजपा ने तो बस लॉच किया है।' पांडे नाम के एक यूजर ने लिखा, 'भाई आप क्यों बोल रहे हो, पढ़ना तो लालू जी के दोनों बेटों को भी नहीं आता है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हां, सही बात है गलत पढ़ा। लेकिन अनपढ़ भैंस को लालू ने मुख्यमंत्री बना दिया था। वो पीएचडी करके आई थी क्या?'

अमरेन्द्र प्रताप नाम के एक यूजर ने लिखा, 'हाफीडेविट साहब से और क्या उम्मीद कर सकते है पढ़े रहेंगे तब तो पढ़ पाएंगे।' प्रदीप यादव नाम के यूजर ने लिखा, 'शिल्पीराज रेप और हत्याकांड का मुख्य आरोपी बिहार का मुख्यमंत्री बना। हर बिहारी को बधाई।' कई यूजर ने तो लिखा, 'बधाई हो बिहारवासियों, सीएम सातवीं फेल सम्राट चौधरी और विपक्षी नेता नौवीं फेल तेजस्वी यादव।'