पटना

Bihar Politics: सोनिया के सामने जब रोए थे नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी, जानें लालू प्रसाद से जुड़ा क्या है पूरा वाक्या

Bihar Politics बिहार सरकार के मंत्री और जदयू नेता अशोक चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद से हम बिहार में कांग्रेस का गठबंधन खत्म करना चाहते थे। सोनिया गांधी के सामने हम रोए थे।  लेकिन, सोनिया जी ने गठबंधन नहीं तोड़ा। राहुल गांधी को लेकर कहा कि वे एक अच्छे इंसान हैं।

2 min read
Jul 02, 2025
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी फोटो-Dr. Ashok Choudhary FB

Bihar Politics नीतीश सरकार में मंत्री और जदयू नेता अशोकर चौधरी ने एक इंटरव्यू में कांग्रेस से जेडीयू में आने पर एक किस्सा शेयर करते हुए कहा कि मैं कांग्रेस को बिहार में अपने पैर पर खड़ा करना चाह रहा था। इसको लेकर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने मैं रोया भी था। यह वाक्या 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद की है। अशोक चोधरी तब बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे। कांग्रेस इस चुनाव में 27 सीटें जीती थी।

लालू प्रसाद से गठबंधन तोड़ने की दी थी सलाह

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद मैं सोनिया गांधी से मिला। बिहार में कांग्रेस की स्थिति और चुनाव की चर्चा करते हुए हमने कहा था कि बिहार में कांग्रेस का जब तक लालू प्रसाद के साथ गठबंधन रहेगा कांग्रेस का विस्तार नहीं होगा। हमने लालू प्रसाद की पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ने को लेकर सोनिया गांधी के सामने रोया भी था। गुलाम नबी आजाद, सीपी जोशी और अहमद पटेल इसके गवाह हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ इंटरव्यू में अशोक चौधरी ने ये बातें कही। अशोक चौधरी राहुल गांधी के विजन और नीतीश सरकार की उपलब्धियों पर भी विस्तार से बात की।

4 सीट से 27 पर आए गए हैं लालू का साथ छोड़ दें

अशोक चौधरी ने सोनिया गांधी से अपनी उस मुलाकात की चर्चा करते हुए आगे कहते हैं कि सोनिया गांधी को हमने कहा था कि हम लोग 4 सीट से 27 पर आए गए हैं। आप अब लालू यादव की पार्टी का साथ छोड़ दीजिए। कांग्रेस को बिहार में अकेले लड़ने दीजिए। लेकिन, सोनिया गांधी जब इसके लिए सहमत नहीं हुईं तो मैं उनके सामने रोया, बावजूद वे नहीं मानी। इसके पीछे की वजह क्या है वो तो मुझे नहीं पता। लेकिन मैंने बिहार में कांग्रेस को अपने पैर पर खड़ा करने के लिए जो प्रयास हो सकता था वो सब किया।

राहुल गांधी अच्छे इंसान हैं

राहुल गांधी से जुड़े सवाल पर कहा कि मैं उनके साथ काम किया हूं। उन्होंने ही मुझे मौका दिया था। साढ़े चार साल तक कांग्रेस का बिहार में प्रदेश अध्यक्ष रहा। राहुल गांधी अच्छे इंसान हैं। राहुल गांधी के विजन से जुड़े सवाल पर अशोक चौधरी ने कहा कि वे अभी तक देश की राजनीति को समझ नहीं पा रहे हैं । अशोक चौधरी ने इस इंटरव्यू में नीतीश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई।

Updated on:
02 Jul 2025 10:48 am
Published on:
02 Jul 2025 10:39 am
Also Read
View All

अगली खबर