बिहार विधानमंडल का बजट सत्र में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हुए। नितिन नवीन पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन मंगलवार को पहली बार विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने विधानसभा नितिन नवीन के विधानसभा पहुंचने पर एनडीए नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। विधानसभा के मुख्य द्वार पर उनके स्वागत के लिए खड़े एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें गुलदस्ता देकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान एलजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, आरएलएम विधानमंडल दल के नेता माधव आनंद, बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई सीनियर ने उपस्थित थे। नितिन नवीन पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। बीजेपी अध्यक्ष पिछले दो दिनों से बिहार दौरे पर हैं। बीजेपी सूत्रों का कहना है कि विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने के बाद आज ही वे दिल्ली लौट जाएंगे। नितिन नबीन सोमवार को पटना पहुंचे थे। पटना पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया था।
नितिन नवीन को विधान सभा में भी सभी दलों के नेताओं ने नई जिम्मेदारी मिलने पर उनको बधाई दी। जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने नितिन नवीन की कार्यशैली और उनके व्यक्तित्व की सराहना की। उन्होंने कहा नितिन नवीन अपनी नई जिम्मेवारी में ना सिर्फ खड़े उतरे होंगे बल्कि जितने भी नामों पर विचार चल रहा है उन सब में अव्वल आए होंगे तभी हमारे नवीन आज इस पद पर पहुंचे हैं।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी इस बात की जानकारी दी। विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नितिन नवीन विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होंगे। वे विधानसभा की पहली पाली के सत्र में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष दोपह 12:05 बजे तक सदन में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा पहुंच चुके हैं।
विधानसभा के अंदर भी कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष सीएम नीतीश कुमार से जवाब के सवाल पर हंगामा कर रहा है। इस बीच बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि विपक्ष मुख्यमंत्री से जवाब मांग रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ-साथ पूरा पूरा कैबिनेट विपक्ष के सवालों पर जवाब देने को तैयार है। लेकिन विपक्षी सदस्य नियमावली के तहत सवाल करें।
इधर, बिहार विधानसभा का सत्र शुरू होने के साथ ही हंगामा शुरू हो गया है। चनपटिया के विधायक अभिषेक रंजन बिहार विधान सभा के परिसर में बिहार सरकार का पुतला लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। बिहार में बेटियों को न्याय दिलाने की मांग को वे प्रदर्शन कर रहे थे। विपक्ष के सदस्य भी बिहार विधानसभा के मुख्य द्वार पर राज्य में खराब विधि व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्षी सदस्य हाथों में पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ कानून व्यवस्था की मांग पर नारेबाजी भी कर रहे हैं।