पटना

Bihar Weather: बिहार में दीपावली पर कैसा रहेगा मौसम, बारिश को लेकर आईएमडी शेयर किया ये अपडेट

Bihar Weather मौसम विभाग ने दीपावली को लेकर लेटेस्ट अपडेट शेयर करते हुए बता दिया है कि मौसम कैसा रहेगा? इधर प्रशासन ने पटना में पटाखे फोड़ने का समय भी तय कर दिया है।

2 min read
Oct 20, 2025
मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी! Image Source - Social Media 'X'

Bihar Weather दीपावली पर बिहार में मौसम कैसा रहेगा?इसको लेकर मौसम विभाग ने लेटेस्ट अपडेट शेयर करते कहा है कि मौसम का मिजाज खुशनुमा बना रहेगा। बारिश नहीं होगी। गुलाबी ठंड का लोग आनंद लेंगे। मौसम विभाग ने कहा कि इस बार दिवाली के दिन यानी 20 अक्तूबर को मौसम पूरी तरह साफ और सुहावना रहने वाला है। सुबह हल्की ठंड और कोहरा के साथ हुआ। दोपहर में धूप भी खिली रहेगी। शाम होते ही फिर से हल्की ठंड का असर दिखेगा। हल्की हवा भी चलने की संभावना है। आईएमडी ने साफ कहा कि अब बारिश की कोई संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें

Congress Candidates List: कांग्रेस की बिहार चुनाव को लेकर चौथी लिस्ट जारी, देखिए किसे कहां से मिला टिकट

रात में बढ़ेगी ठंडक

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश का अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इससे साफ है कि दिन में हल्की गर्मी रहेगी लेकिन रात में ठंडक का एहसास होगा।

मगध क्षेत्र में रातें ठंडी

आईएमडी के अनुसार, रविवार को सबसे कम नालंदा में न्यूनतम तापमान 19.6°C दर्ज किया गया। वहीं, सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.0°C दर्ज रिकार्ड किया गया। दक्षिण बिहार का मगध वाले क्षेत्र में न्यूनतम तापमान उत्तर भारत से कम है। इसकी वजह से मगध में ठंड पहले दस्तक देगा। जबकि उत्तर बिहार के इलाकों में अभी गर्मी का असर बना रहेगा।

बारिश की कोई संभावना नहीं

बिहार से मानसून की वापसी की वजह से बारिश नहीं होने की संभावना है। ऐसी कोई भी मौसमी सिस्टम भी एक्टिव नहीं है। जिससे बारिश होने की संभावना बने। इसको लेकर मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि राज्य में कहीं पर भी वर्षा की संभावना नहीं है। दीपावली की रात लोग मौसम की रुकावट के बिना अपना दीप जलाकर उत्सव मना सकेंगे। आसमान साफ रहेगा और हवा में हल्की ठंडक घुली रहेगी।

दीपावली के लिए मौसम फिट

दिपावली के दिन बारिश नहीं होने और तीखी धूप नहीं होने की वजह से लोग आरामदायक माहौल में पर्व मनायेंगे। पटाखों के धुएं और प्रदूषण की वजह से AQI थोड़ा बढ़ सकता है। इसीलिए पटना में पटाखे फोड़ने का समय रात 8 बजे से 10 बजे तक ही तय है।

ये भी पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण के नामांकन से ठीक पहले पप्पू यादव ने क्यों लालू यादव से कहा ये 1990 का दौर नहीं है?

Published on:
20 Oct 2025 08:40 am
Also Read
View All

अगली खबर