Bihar Weather: बिहाम में अब लोग सुबह शाम हल्की ठंड महसूस कर रहे हैं। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है तो रात्रि के तापमान में मामूली गिरावट आयी है। इसकी वजह से लोगों को रात में हल्की ठंड का अहसास हो रहा है।
Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई के साथ ही हल्की ठंड ने दस्त दे दिया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी तीन से चार दिनों में हो जाएगी। मानसून की विदाई की वजह से प्रदेश में बारिश में कमी आने के साथ प्रदेश का मौसम शुष्क व सामान्य बना हुआ है। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है तो रात्रि के तापमान में मामूली गिरावट आयी है। इसकी वजह से लोगों को रात में हल्की ठंड का अहसास हो रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिनों के बाद पश्चिमी और उत्तरी भागों में सुबह-शाम की हवा में हल्की सिहरन शुरू हो सकती है। रविवार को पटना सहित आसपास इलाकों में मौसम सामान्य बना रहेगा। जबकि उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
मोतिहारी में सर्वाधिक 34.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि पटना का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को पटना सहित अधिसंख्य भागों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वाल्मीकि नगर, सासाराम, सुपौल एवं फारबिसगंज में तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा।
पटना में पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के बावजूद सुबह और शाम का मौसम सुहावना हो चुका है,लेकिन दिन में धूप की तीव्रता परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहेगा और अगले एक हफ्ते तक मौसम में किसी तरह की बड़ी फेरबदल की उम्मीद नहीं है। पटना में तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि रात का पारा 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान बारिश की कोई गुंजाइश नहीं है। वातावरण शुष्क बना रहेगा।