पटना

Bihar Weather: बिहार में बदला मौसम, ठंड ने दी दस्तक, जानें कब होगी मानसून की विदाई?

Bihar Weather बिहार में बारिश पर ब्रेक लग गया है। हालांकि बुधवार को पटना के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। लेकिन 10 अक्टूबर से गिरावट होने का पूर्वानुमान है। सुबह में समय लोगों को सिहरन महसूस होने लगी है।
2 min read
Oct 09, 2025
Delhi Noida Gurugram Faridabad and Ghaziabad experience severe cold imd new prediction
मौसम विभाग ने ठंड को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी।

Bihar Weather बिहार में मौसम अब बदलने लगा है। सुबह और शाम की हवा में अब हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। हालांकि,दोपहर की धूप अभी भी तीखी बनी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो कुछ दिनों में बिहार से भी मानसून की विदाई हो जायेगी। मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे में 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया था, लेकिन सिर्फ बेगूसराय में ही बारिश हुई। इधर पटना में मौसम सामान्य रहा। अधिकतम तापमान में भी 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को बिहार का मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा। बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। बिहार में आज दिन का तापमान दो डिग्री तक बढ़ सकता है। लेकिन, कल (शुक्रवार) 10 अक्टूबर को राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में 2-3°C की क्रमिक गिरावट की संभावना है। हालांकि, इससे लोगों को उमस से फिलहाल राहत की संभावाना नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 अक्टूबर से बारिश खत्म हो जायेगी।

मानसून की कब होगी विदाई ?

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की गतिविधियां अब और कमजोर पड़ेंगी। बंगाल की खाड़ी की तरफ से कोई निम्न दबाव नहीं बनने से बारिश की संभावना कम हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बिहार से 10 से 15 अक्टूबर के बीच मानसून की औपचारिक विदाई हो सकती है। उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी को छोड़ दें तो अब पूरे राज्य में बारिश की संभावना नहीं है।

हवा से बदला मौसम

मानसून के कमजोर होने के साथ-साथ उत्तर-पश्चिम से आने वाली शुष्क हवा प्रदेश के कारण मौसम बदल गया है। सुबह और शाम की हवा में ठंडापन महसूस की जा रही है। वहीं,रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है,जबकि न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा और दिन में हल्की गर्मी और उमस बढ़ सकती है।

Updated on:
09 Oct 2025 08:02 am
Published on:
09 Oct 2025 08:01 am
Also Read
View All
‘विपक्ष के झांसे में न आएं युवा, 2030 तक 1 करोड़ रोजगार’, पटना में छात्रों के हंगामे के बीच बोले मंत्री श्रवण कुमार

पटना में पुलिस एक्शन के बीच भड़कीं छात्राएं, कहा- CJI हमें कॉकरोच कहते हैं और BPSC कुत्ता

Bihar Students Protest: ‘तेजस्वी पहले 10वीं पास करें फिर सुझाव दें’, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का तंज; बोले- छात्रों की मांगें पूरी हुईं

BPSC Students Protest: 70वीं BPSC पर फिर भड़का गुस्सा: पटना में अभ्यर्थियों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, राजभवन मार्च से बढ़ा तनाव

BPSC अधिकारी के ‘कुत्ते भौंकते हैं’ वाले बयान पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- तुरंत हटाएं और माफी मंगवाएं