पटना

Bihar Weather: बिहार के इन 9 जिलों में अगले तीन घंटे होगी बारिश, 26 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

Bihar Weather सोमवार की सुबह से ही राजधानी पटना समेत बिहार के 9 जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बिहाार के 26 जिलों को लेकर आज यलो अलर्ट जारी किया है।
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2025, 11:18 AM IST
Bihar Weather
पटना और आसपास के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ANI

Bihar Weather पटना समेत बिहार के नौ जिलों में अगले तीन घंटे तक झमाझम बारिश होगी। मानसून की सक्रियता के कारण पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है। पटना में रविवार की शाम से ही बारिश हो रही है। मौसम के बदले मिजाज से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि यह सिलसिला अभी जारी रहेगा।

कहां होगी अगले तीन घंटे में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, गया,नालंदा और बेगूसराय में अगले तीन घंटे तक झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में रात में भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से इन जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट किया गया है। यहां के लोगों को बारिश में बहुत जरुरत नहीं हो घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

26 जिलों में आज यलो अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से सोमवार यानी 28 जुलाई को राज्य के 26 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज शामिल है. इन जिलों में कहीं झमाझम बारिश होगी तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में आंधी-बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावनाएं हैं।

ग्रीन जोन में 11 जिले

बिहार के 11 जिले ग्रीन जोन में हैं। ये हैं बक्सर, भभुआ, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर और खगड़िया शामिल है। इन जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इन जिलों में बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है।

कैसा रहेगा आने वाले दो दिनों का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 जुलाई को बिहार के उत्तर और दक्षिण-मध्य बिहार में वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना है। 29 जुलाई को सीवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और मुंगेर में भारी बारिश हो सकती है। 30 जुलाई को पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिलों में भी भारी वर्षा का पूर्वानुमान है।

Updated on:
28 Jul 2025, 11:18 AM IST
Published on: