
पटना समेत 14 जिलों में आज बारिश का अलर्ट। फोटो ANI
Bihar Weather बारिश को लेकर मौसम विभाग ने रविवार को भी बिहार के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। रविवार को दक्षिण बिहार के मुकाबले उत्तर बिहार में अधिक बारिश होगी। इसके साथ ही बिहार के पूर्वी और उत्तर मध्य भागों के कुछ जिलों के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अररिया, किशनगंज और सुपौल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
आज यानी 27 जुलाई को सुपौल, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। हालांकि, तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। आज सुबह से ही कई जिलों बारिश हो जमुई, मुंगेर, बांका, भागलपुर, खगड़िया समेत उत्तर बिहार के 14 जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
रविवार को पटना में बादल छाया रहेगा। एक-दो जगहों पर बारिश होने की संभावना है। शनिवार को पटना में दिनभर अलग-अलग इलाकों में बूंदाबांदी और हल्के स्तर की बारिश होती रही। शनिवार को पटना, अरवल सहित कई जिलों में रुक-रुककर बारिश होती रही। इसके कारण मौसम बेहद सुहावना हो गया है। शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश से खेती किसानी करने वाले लोगों ने राहत भरी सांस ली है।
Updated on:
27 Jul 2025, 7:59 AM IST
Published on:
27 Jul 2025, 7:56 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.