पटना

Bihar Weather: बिहार में ठंड ने दी दस्तक, गिरने लगा तापमान, जानिए अपने शहर का हाल

Bihar Weather:  बिहार में अभी ठंड की दस्तक हो गई है और तापमान गिरना शुरू हो गया है। आने वाले 3-4 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन रात का तापमान धीरे-धीरे नीचे आ रहा है। जानिए राज्य के किस जिले में कैसा रहेगा तापमान। 
2 min read
Nov 04, 2025
CG Winter: छत्तीसगढ़ में आज से ठंड दे सकती है राहत, कई इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना

Bihar Weather: नवंबर की शुरुआत के साथ ही बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम की ठंडी हवाएं अब सिहरन पैदा करने लगी हैं। ग्रामीण इलाकों में लोग रजाई और कंबल निकालने लगे हैं। वहीं, रात का तापमान लगातार नीचे जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों में ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है। फिलहाल राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन कोहरे और पछुआ हवाओं का प्रभाव देखने को मिलेगा।

सुबह-शाम सिहरन, उत्तर बिहार में घना कोहरा

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले 24 से 72 घंटों में उत्तर बिहार के कई जिलों, जैसे सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली और शिवहर में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छा सकता है। सुबह के समय विजिबिलिटी बेहद कम होने की संभावना जताई गई है, जिससे वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

तापमान में गिरावट जारी, दिन में हल्की धूप

राज्य में फिलहाल न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन रातें और ठंडी महसूस होंगी। पछुआ हवाएं 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं, जिससे सुबह और शाम की ठंडक बढ़ गई है।

बारिश की संभावना नहीं, आसमान में रहेंगे बादल

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 9 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। मध्य नवंबर में भागलपुर, कटिहार और पूर्णिया में हल्की बूंदाबांदी की संभावना से इनकार नहीं किया गया है। पिछले साल नवंबर में लगभग 10 मिमी बारिश दर्ज हुई थी, जबकि इस बार 12 से 15 मिमी वर्षा की संभावना है।

नवंबर के पहले हफ्ते में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस महीने के पहले 10 दिनों तक सुबह और शाम हल्की ठंड रहेगी। दिन के समय धूप निकलने से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी, लेकिन सुबह की ओस और कोहरा सर्दी के बढ़ने का संकेत दे रहे हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक (28-30°C) और न्यूनतम तापमान 22-23°C तक रहने की संभावना है।

किस जिले में कैसा रहेगा तापमान?

क्षेत्र / जिलाअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, जहानाबाद28-3018-20
भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, खगड़िया28-3018-20
मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, मधुबनी, समस्तीपुर, वैशाली, शिवहर28-3018-20
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज28-3018-20
अररिया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज28-3018-20
रोहतास, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद, अरवल, भभुआ28-3018-20

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बार सर्दी सामान्य से एक सप्ताह पहले दस्तक दे रही है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर के अंत में पछुआ हवाएं तेज हो गई थीं। इससे न्यूनतम तापमान तेजी से गिरा है। नवंबर के दूसरे सप्ताह से घना कोहरा और ठंडी लहरें शुरू हो सकती हैं।”